{"_id":"6931f9d86849f29a280fe183","slug":"complainant-wandering-for-fir-police-made-the-accuseds-father-the-plaintiff-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1349490-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एफआईआर के लिए भटक रही फरियादी, पुलिस ने आरोपी के पिता को बना दिया वादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एफआईआर के लिए भटक रही फरियादी, पुलिस ने आरोपी के पिता को बना दिया वादी
विज्ञापन
कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र में करीब 11 महीने पहले कार से कुचलकर गार्ड राकेश कुमार की मौत के मामले में कोहना थाना पुलिस की ओर से बड़ा खेल करने की आशंका है। मृतक गार्ड की पत्नी ने बुधवार को जेसीपी अपराध विनोद कुमार सिंह से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। जेसीपी ने थाना स्तर से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि गार्ड को कुचलने वाली कार की चालक युवती के पिता की तहरीर पर उसे ही मुकदमे में पीड़ित बना दिया गया। वहीं, दर्ज मुकदमे में एक अन्य वाहन को हादसे का आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। जेसीपी ने प्रकरण में बड़ी लापरवाही बरती जाने की आशंका पर नए सिरे से जांच शुरू करा दी है।
घाटमपुर पतारा क्षेत्र के गार्ड राकेश कुमार को 25 जनवरी 2025 को आर्यनगर चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने जेसीपी को बताया कि पति की सड़क हादसे में मौत के मामले में कोहना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह जब भी थाने गईं तो उन्हें हर बार सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर थाने से टरका दिया गया। जेसीपी ने थाना स्तर से प्रकरण की रिपोर्ट मांगी। इसमें पता चला कि जिस कार से हादसा हुआ था उसी की महिला चालक के पिता को वादी बनाकर एक अन्य वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसमें कोर्ट में 27 मई 2025 को चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई। वहीं, गार्ड की पत्नी को इस पूरे मामले की जानकारी तक नहीं दी गई।
मामले में बड़ा खेल होने की आशंका के चलते जेसीपी ने विवेचक से हादसा करने वाली कार का वीडियो, फोटो व अन्य साक्ष्य लेकर आने के निर्देश दिए। जेसीपी के अनुसार अगर कार में पीछे से कोई वाहन टकराया होगा तो उसमें डेंट होना चाहिए। हादसे के बाद चालक का मेडिकल हुआ था या नहीं। घटनास्थल क पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज एफआईआर से संबंधित कोई साक्ष्य मिला या नहीं इन सभी बिंदुओं पर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
गार्ड की हादसे में मौत की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों की भूमिका भी देखी जाएगी। उनसे घटनास्थल और हादसे से जुड़े साक्ष्यों पर बातचीत होगी। आखिर मृतक की पत्नी को किसी तरह की जानकारी क्यों नहीं दी गई। यह बड़ा सवाल है।
- विनोद कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध