फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   competitive students create disturbance in Central Station

सेट्रल स्टेशन और स्कूल में प्रतियोगी छात्रों का बवाल

Mon, 26 Jan 2015 02:52 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
competitive students create disturbance in Central Station
टीजीटी और राजस्व विभाग की परीक्षा देने आए छात्रों ने रविवार की शाम सेंट्रल स्टेशन पर जमकर बवाल किया। परीक्षा छूटने के बाद स्टेशन पहुंचे परीक्षार्थियों ने कई ट्रेनों में कब्जा कर लिया। यात्रियों की बोगी का दरवाजा और खिड़की बंद करने पर गुस्साए छात्रों ने जम्मू से आने वाली मूरी एक्सप्रेस की एक खिड़की का शीशा तोड़ डाला। पटरी पर बैठकर शताब्दी एक्सप्रेस को काफी देर तक रोके रखा। बवाल के मद्देनजर रेल प्रशासन को कई ट्रेनों को प्लेटफार्म बदलने पड़े। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई यात्रियों का सामान ट्रेन में छूट गया। जीआरपी और आरपीएफ के जवान चार घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा सके।
विज्ञापन

रविवार को टीजीटी और राजस्व विभाग की परीक्षा थी। शहर में भी 70 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा देने आए थे। इनके साथ परिजन थे। शाम को परीक्षा खत्म हुई। करीब छह बजे छात्र अपने घरों को लौटने के लिए संसाधनों की तलाश में जुट गए। बरसात की वजह से बसें कम संख्या में चलने से हजारों की संख्या में छात्र सेंट्रल स्टेशन पहुंच गए। गंतव्य को जाने के लिए जो ट्रेन छात्रों को नजर आई। छात्र और उनके परिवार के लोग उसमें घुस गए। यहां तक की एसी कोच में भी छात्रों ने कब्जा कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रों ने शताब्दी एक्सप्रेस में भी दाखिल हो गए। यात्रियों को टोका तो छात्र पटरी पर बैठ गए और ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। तब जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने किसी तरह छात्रों को पटरी से हटाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। छात्र कालिका एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, जम्मू से आई मूरी एक्सप्रेस, स्पेशल पैंसेजर समेत कई ट्रेनों में जबरदस्ती घुस गए। जबरदस्ती सीटों में बैठ गए। एतराज करने पर छात्रों ने यात्रियों से बदसलूकी और हाथापाई की। छात्रों ने यात्रियों के खिड़की और दरवाजा बंद करने पर मुरी एक्सप्रेस की एक खिड़की का शीशा तोड़ डाला। छात्रों के हंगामे के मद्देनजर मुरी एक्सप्रेस का प्लेट फार्म बदला गया। मुरी एक्सप्रेस को प्लेट फार्म नंबर तीन पर आना था पर दो नंबर पर आई। कई ट्रेनों का अचानक प्लेट फार्म बदले जाने से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि जिस प्लेट फार्म में ट्रेन रुक रह थी (खासकर इलाहाबाद जाने वाली) छात्र उसी तरफ दौड़ लगा दे रहे थे। अफरा-तफरी के दौरान कई यात्री चुटहिल हो गए। डबल पुलिया काकादेव में रहने वाली जेनिफर सिंह,  लुधियाना से एक शादी समारोह में आए शख्स और एख फौजी का सामान ट्रेन में ही छूट गया। इन यात्रियों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। जीआरपी अफसरों के निर्देश पर फतेहपुर में ट्रेनों की चेकिंग कराई गई यात्रियों का सामान नहीं मिला। जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि छात्रों का शाम छह बजे से रात 10 बजे स्टेशन पर हंगामा चला। छात्र कई ट्रेनों में जबरदस्ती घुस गए। ट्रेनों को काफी देर तक रोकेरखा। किसी तरह ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। रात करीब 10 बजे सेंट्रल स्टेशन पर सब कुछ सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed