फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Competitive student fell from train in crowd of passengers, died after being hit by train

Kanpur: महाकुंभ जा रहा छात्र यात्रियों की भीड़ में ट्रेन से गिरा, कटकर मौत, बड़े भाई से हुई थी आखिरी बात

Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 31 Jan 2025 12:00 AM IST
सार

Kanpur News: एटा से कानपुर होते हुए प्रयागराज महाकुंभ जा रहा युवक ट्रेन से गिर गया। कटकर युवक की मौत हो गई। हादसा रावतपुर थानाक्षेत्र के गुरुदेव क्रॉसिंग के पास हुआ।

विज्ञापन
Competitive student fell from train in crowd of passengers, died after being hit by train
मृतक अनिल कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा से कानपुर होते हुए प्रयागराज महाकुंभ जा रहे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा छात्र ट्रेन में यात्रियों के अधिक दबाव के कारण गेट से नीचे गिरकर कट गया। लोको पायलट ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मामला आउटर का होने के कारण रावतपुर पुलिस पहुंची और मृतक के पास में मिले आईकार्ड की मदद से सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


जिला एटा के निथौली कला थानाक्षेत्र के नगला खिल्ली गांव निवासी किसान लल्लू सिंह का बेटा अनिल कुमार (28) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिवार में मां शांति, तीन भाई धीरज, सुनील और अनिल था। वहीं एक शादीशुदा बहन सुनीता है। भाई धीरज ने बताया कि अनिल लेखपाल की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह बुधवार को लेखपाल की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रयागराज जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान वह लेखपाल बनने के बाद घर लौटने की बात कह रहा था। वहीं उनकी महाराजपुर में आईटीबीपी की परीक्षा थी। इसलिए वह भी यहां आए हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गुरुवार सुबह सात बजे रावतपुर पुलिस ने अनिल का नाम बताकर ट्रेन से गुरुदेव क्रासिंग के पास हादसे में मौत की सूचना दी। वह अपने चचेरे भाई पुरुषोत्तम के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी बार अनिल से बुधवार को बात हुई थी। उसने बताया था कि ट्रेन में बहुत ज्यादा यात्रियों की भीड़ है। वह प्रयागराज में स्नान करने के बाद वहीं कमरा लेकर तैयारी करेगा। धीरज के मुताबिक ट्रेन में भीड़ के धक्के के चलते वह नीचे गिरकर कट गया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों को जानकारी देकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed