{"_id":"62a8d83116e26b55434cc047","slug":"competitive-candidate-caught-during-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur: फर्जीवाड़ा कर शामिल होने आए प्रतियोगी परीक्षार्थी को दबोचा, पहली परीक्षा दी थी मुन्ना भाई ने, 1.20 लाख में हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: फर्जीवाड़ा कर शामिल होने आए प्रतियोगी परीक्षार्थी को दबोचा, पहली परीक्षा दी थी मुन्ना भाई ने, 1.20 लाख में हुआ था सौदा
Wed, 15 Jun 2022 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:23 AM IST
सार
चकेरी के श्याम नगर में एमडी इंफोटेक में मंगलवार को आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा थी। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान निरीक्षकों ने मथुरा, सांखी गांव निवासी सुरेश के पुत्र विपिन कुमार को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
विस्तार
आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर शामिल होने आए प्रतियोगी परीक्षार्थी को निरीक्षकों ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। प्रवेशपत्र में लगी फोटो से मिलान न होने पर युवक के खेल का खुलासा हो गया। निरीक्षकों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चकेरी के श्याम नगर में एमडी इंफोटेक में मंगलवार को आरआरबी और एनटीपीसी की परीक्षा थी। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान निरीक्षकों ने मथुरा, सांखी गांव निवासी सुरेश के पुत्र विपिन कुमार को पकड़ लिया। निरीक्षकों की पूछताछ में विपिन ने बताया कि उसकी पहली परीक्षा एक मुन्ना भाई ने दी थी, जिसके लिए 1.20 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी परीक्षा के लिए उसने दो लाख रुपये की मांग की थी। रुपयों की व्यवस्था न होने पर वह उसी का फर्जी प्रवेशपत्र लेकर परीक्षा देने खुद पहुंच गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन