फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Compensation was not received for the last time, flood came again

Kanpur News: पिछली बार का ही नहीं मिला मुआवजा, फिर आ गई बाढ़

Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Compensation was not received for the last time, flood came again
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के भरेह, गढ़ाकसदा, पचनद, बिरौना बाग, चौरेला, गोहानी, खिरीटी, सहसों और टिटावली में चंबल यमुना क्वारी के बढ़ते पानी से सब्जी, तिली, बाजरा और मक्का की फसलें जलमग्न हो गई हैं। जहां खेतों में दो दिन पूर्व फसल लहलहा रही थी वहां अब चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2022 में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है, एक बार फिर से चंबल के पानी से फसलें डूबने लगी हैं। गढ़ा कसदा निवासी सरला देवी ने बताया कि पिछले वर्षों में हुए नुकसान का सर्वे हुआ, कई बार तहसील के चक्कर लगाए, लेकिन एक रुपया भी मुआवजे के तौर पर नहीं मिला है। गढ़ा कसदा की ही फूलश्री ने बताया कि बाढ़ के पानी से सब्जी की फसल एक बार फिर जलमग्न हो गई है। उन्होंने खेत बटाई पर लिया था। इसके लिए 50 हजार का कर्ज भी लिया था। मक्का और सब्जी की फसल पानी में डूब गई है। अगर इस बार भी मुआवजा नहीं मिला तो खाने के भी लाले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed