{"_id":"583496034f1c1b262413b7e9","slug":"compensation-sending-process-start-indore-patna-accident-suffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुखरायां रेल हादसा: घायलों के खाते में मुआवजा भेजने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुखरायां रेल हादसा: घायलों के खाते में मुआवजा भेजने की प्रक्रिया शुरू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां भर्ती किए गए रेल दुर्घटना के घायलों और इलाज के दौरान मृत के परिजनों को कानपुर जिला प्रशासन ही मुआवजा देगा। घायलों के खाते में बकाया 40-40 हजार रुपये पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए तहसीलदार सदर अनिल कुमार जानकारी जुटा रहे हैं। अभी तक 12 लोगों ने तहसीलदार को अपनी पास बुक की फोटो कापी मुहैया करा दी है।
जिलाधिकारी ने आरबीआई से संस्तुति कर सद्भावना समिति के खाते से 20 लाख रुपये निकलवाए थे। इसमें से हैलट में भर्ती 67 में 64 घायलों को 10-10 हजार रुपये नगद दिए जा चुके हैं। रीजेंसी नर्सिंग होम में भर्ती पांच लोगों को भी 10-10 हजार दिए गए थे। 1.20 लाख रुपये कानपुर देहात के जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए भेजा गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर घायल को 50 हजार रुपये मुआवजा देने के लिए कहा था। इसलिए अब सभी घायलों के खाते में बाकी के 40-40 हजार रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।