फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   company with Taiwan-China investment made leather traders sleepy

यूपी: ताइवान-चीन के निवेश वाली कंपनी ने उड़ाई चमड़ा कारोबारियों की नींद, कानपुर की झोली में आए छोटे अवॉर्ड

Thu, 18 Nov 2021 11:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Nov 2021 11:53 AM IST
सार

चर्म निर्यातकों का कहना है कि शहर को अवॉर्ड जरूर मिले हैं लेकिन बड़े अवॉर्ड शहर की झोली में नहीं आए हैं।
 

विज्ञापन
company with Taiwan-China investment made leather traders sleepy
अवॉर्ड लेते कानपुर की कंपनियों के कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमड़ा और चमड़ा उत्पादों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा देने वाले चीन और ताइवान के निवेश से खड़ी हुई कंपनी ने चमड़ा कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। कंपनी फेंग टे इंडिया ने एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड में दो साल के ओवरऑल लेदर एंड लेदर प्रोडक्ट, नॉन लेदर प्रोडक्ट कैटेगरी में अवार्ड झटके हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में हुए अवार्ड समारोह में कानपुर के कारोबारियों को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनुप्रिया पटेल ने अवॉर्ड दिए। चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड में हमेशा ही शहर के चर्म निर्यातकों का जलवा रहा है।
विज्ञापन


ओवर ऑल कैटेगरी के अलावा दो सौ से तीन सौ करोड़ की कैटेगरी में कानपुर के चर्म निर्यातक ग्रुप को अवॉर्ड मिलते थे। लेकिन पहले बंदी फिर कोरोना और अब चीन-ताइवान की कंपनी ने झटका दिया है। बताया गया फेंग टे ग्रुप ताइवान का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में इसके कई प्लांट हैं। चेन्नई में करीब 30 हजार करोड़ का पिछले साल निवेश किया गया था। यहां अलग-अलग उत्पादों का कच्चा माल आदि बनता है। ताइवान बेहद छोटा देश है लेकिन यहां के उत्पाद चीन को भी तगड़ी प्रतिस्पर्धा देते हैं।

चर्म निर्यातकों का कहना है कि शहर को अवॉर्ड जरूर मिले हैं लेकिन बड़े अवॉर्ड शहर की झोली में नहीं आए हैं। वहीं अवॉर्ड समारोह में चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके जालान, क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद इकबाल के अलावा अलग-अलग ग्रुप के चर्म निर्यातकों के अधिकारी मौजूद रहे।

वूमेन इंटरप्रेन्योर सैडलरी एंड हारनेस कैटेगरी में किंग्स इंटरनेशनल की निदेशक आयशा बिलग्रामी को मिला अवार्ड एमडी ताज आलम ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से प्राप्त किया। वहीं सुपर टेनरी के जीएम फाइनेंस ने फिनिश्ड लेदर 2020-21 का प्रथम अवार्ड हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed