फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commuters are using makeshift openings for convenience, and lives are being lost.

Kanpur News: सहूलियत के कट बना कर रहे आवाजाही, जा रहीं जानें

Sat, 04 Jul 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Commuters are using makeshift openings for convenience, and lives are being lost.
कानपुर देहात। जिले से होकर गुजरने वाले कानपुर-इटावा व झांसी हाईवे पर लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से जगह-जगह डिवाइडर को तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं। इन जगहों पर हादसों का डर बना रहता है। इसके बावजूद एनएचएआई के अधिकारी इन्हें बंद नहीं कर रहे और ना ही यातायात पुलिस और परिवहन विभाग इसके खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिवर्ष होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं में करीब 300 लोगों की मौत होती है। इसके बाद भी प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। इस वर्ष की बात करें तो जनवरी से अब तक 339 मार्ग दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 187 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 218 लोग गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की हर महीने वाले वाली बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के इंतजाम करने को कहा जाता है लेकिन वह आदेश सिर्फ फाइल में कैद होकर रह जाता है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को कानपुर-इटावा व झांसी हाईवे पर पड़ताल की तो कई स्थान पर अवैध कट मिले और वाहन चालक उससे होकर सड़क पार करते रहे। जबकि पीछे से आने वाले वाहन तेज गति से निकल रहे थे, जिसकी चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
शहजादपुर, समय सुबह 11.30 बजे
कानपुर इटावा हाईवे पर शहजादपुर के पास पहुंचने पर एक स्थान पर डिवाइडर टूटा हुआ नजर आया। यहां थोड़ी देर रुकने के बाद एक ट्रैक्टर तेज गति से आया और अवैध कट से सड़क की दूसरी तरफ जाने लगा। जबकि दूसरी तरफ से कानपुर की तरफ जाने वाली लाइन पर तेज गति से भारी वाहन निकल रहे थे, जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
..................
पतारी, समय दोपहर 12:15 बजे गौरियापुर से एआरटीओ कार्यालय की तरफ आने पर पतारी के पास एनएचएआई ने अवैध कट को बंद करने के लिए सीमेंट के बने सेगमेंट लगाए हुए हैं, लेकिन लोगों ने इनके बगल में खाली जगह से वाहनों को निकालने का जुगाड़ बना लिया है। यहां पहुंचने पर रखे गए सेगमेंट के बीच बची जगह से बाइक सवार निकलता नजर आया। जबकि इटावा की तरफ से भारी वाहन तेज गति से आ रहे हैं।
..................
जैनपुर, समय दोपहर 1:30 बजे
झांसी-कानपुर हाईवे पर जैनपुर के पास कई स्थान पर अवैध कट नजर आए। यहां एक साइकिल व बाइक सवार अवैध कट से निकलने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन पीछे से तेज गति से आ रहे भारी वाहनों की वजह से रुके हुए थे। थोड़ी देर बाद जब वाहनों की संख्या कम हुई तब दोनों ने सड़क पार की। ऐसे में अचानक वाहन आने से दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
.......................एक बार अवैध कट बंद करवा चुका है एनएचएआई बीते साल दिसंबर तीन दिसंबर को झांसी कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर थाना क्षेत्र के चौरा गांव के सामने बने अवैध कट को पार कर रहे चौरा निवासी वालिस्टर सिंह को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसी दिन अमर उजाला ने हाईवे के अवैध कट का मुद्दा उठाया था। लगातार कई दिन तक अभियान चलाने के बाद एनएचएआई ने खबर संज्ञान लेते हुए अवैध कटों को बंद कराया था। कार्रवाई के करीब पांच माह बाद ही फिर से लोगों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से हाईवे पर अवैध कट बना लिए हैं। इससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

............................

बयान......
पेट्रोलिंग टीम समय-समय पर हाईवे पर बनाए गए अवैध कट की सूचना देती है, जिसके आधार पर सभी को बंद किया जाता है। इसके बावजूद लोग दोबारा से डिवाइडर को तोड़ देते हैं। इनकी जांच कराते हुए सभी अवैध कट को बंद किया जाएगा। - आलोक सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई ...................

यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाईवे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते मिलने वाले चालकों को रोककर जागरूक करने के साथ वाहन का चालान किया जाता है। इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - संजय गुप्ता, सीओ, यातायात
...................
वर्ष 2026 में हुई मार्ग दुर्घटनाओं पर एक नजर
माह- दुर्घटना - मौत- गंभीर घायल
जनवरी- 49-23-25
फरवरी-72- 40 - 53
मार्च- 71 - 43 - 44
अप्रैल- 74 - 35 - 60
मई- 48 - 32 - 21
जून- 25 - 14 - 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed