फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commissionerate's Mission Shakti Center to be built on Andhra Pradesh model

Kanpur News: आंध्र प्रदेश मॉडल पर बनेगा कमिश्नरी का मिशन शक्ति केंद्र

Fri, 19 Dec 2025 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Commissionerate's Mission Shakti Center to be built on Andhra Pradesh model
कानपुर। कमिश्नरी के थानों में मिशन शक्ति केंद्रों को आंध्र प्रदेश के मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्टाफ को जांच, साक्ष्य बरामदगी, गवाही आदि के लिए वाहन दिए जाएंगे। वहीं, विवेचनाओं की समीक्षा करने का अधिकार मिलेगा। यह जांच अधिकारी सीधे शीर्ष अफसरों को रिपोर्ट कर सकेंगे। पहले चरण में हर थानों में दो-दो स्कूटी देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय ने मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा की थी। सभी जिलों की रिपोर्ट ली गई। अधिकारियों ने मिशन शक्ति केंद्रों को और ताकतवर व प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसमें सूचना मिलते ही मौके पर स्टाफ के जाने के अलावा पीड़ित को किसी किसी तरह की कानूनी सहयोग दिलाने पर विचार विमर्श हुआ। इसमें जांच अधिकारी (महिला एसआई) को विवेचना की समीक्षा करने का अधिकार मिलेगा। थानों में पूरा सेटअप तैयार होगा। मूलगंज, बेकनगंज समेत सात थानों में केंद्र के लिए जगह देखी जा रही है। जेसीपी अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्रों के लिए आंध्र प्रदेश के मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। केंद्रों के संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed