{"_id":"573b763a4f1c1b036dac7458","slug":"commissioner-raging-like-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख भड़के कमिश्नर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख भड़के कमिश्नर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 18 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
वार्ड के बाहर बैठे आवारा कुत्ते को देखकर कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने जताई नाराजगी
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। हैलट में वॉटर कूलर का उद्घाटन करने पहुंचे कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन परिसर में गंदगी देख भड़क गए, बोले, प्रिंसिपल साहब! यह क्या हो रहा है। मरीजों ने उनसे शिकायतों की झड़ी लगा दी।
कमिश्नर मंगलवार को 12ः30 बजे हैलट के वार्ड नंबर 100 पहुंचे। गंदगी मिलने पर सफाईकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। बाल रोग विभाग के आसपास सीवर भराव पर जल निगम के इंजीनियर को फटकार लगाई। वाॅटर कूलर का उद्घाटन करने के बाद कमिश्नर ने परिसर में दो करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट से बनी सड़क और सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा की। हैलट के सर्जरी विभाग में भर्ती यश गुप्ता के पिता सुधीर कुमार गुप्ता निवासी ख्योरा नवाबगंज ने कमिश्नर से पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. आरके त्रिपाठी के जूनियर डॉक्टर की शिकायत की। कहा कि बाहर से दवा न लाने पर जूनियर डॉक्टर उसे पीटते हैं। अब भगा दिया है। फतेहपुर के अजईपुर खागा निवासी सीताराम ने कमिश्नर से बाल रोग के डॉक्टरों की शिकायत की। कहा कि बाहर से दवा मंगाने का विरोध करने पर डॉक्टरों ने उसके मरणासन्न बेटे को बाहर कर दिया है। कमिश्नर ने दोनों मामलों की जांच सिटी मजिस्ट्रेट से कराने की बात कही।
सरकारी कार्यक्रमों
में तामझाम नहीं
सरकारी कार्यक्रमों में नाश्ता, चाय, फूलों की माला पहनाने और फूलों के बुके देने की प्रथा अब बंद होगी। इस पर कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने मंगलवार को रोक लगा दी। साथ ही सभी विभागों को सर्कुलर भेज दिया। कमिश्नर मंगलवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एक कार्यक्रम में पहुंचे। वहां स्वागत और नाश्ते का खास इंतजाम किया गया। इस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। साथ ही सर्कुलर जारी करके कहा कि अब कार्यक्रमों में सरकारी बजट का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस मद का जो बजट बचे, उसे गरीबों की भलाई पर खर्च किया जाए। अफसरों को तामझाम से बचना चाहिए। नई व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों को दी गई है।