फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commissioner held a meeting regarding the arrangements for Sawan in Kanpur, the focus was on security arrangements

Kanpur News: सावन की तैयारियों को लेकर कमिश्नर ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रहा फोकस

Wed, 13 Jul 2022 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 12:49 PM IST
सार

सावन महीने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है। इस संदर्भ में पलिस अधिकारियों, प्रशासन और मंदिर के प्रतिनिधियों की बैठक का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Commissioner held a meeting regarding the arrangements for Sawan in Kanpur, the focus was on security arrangements
सावन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस लाइन में सभी अधिकारियों और मंदिरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मंगलवार की देर रात हुई बैठक में सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने पर फोकस किया गया। 

विज्ञापन

तैयारियां का रखें ध्यान, कोई भी चूक न हो
बैठक में पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि सभी तैयारियों का विशेष ध्यान रखें, कोई भी चूक न हो। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों को माइक्रो लेवल पर तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस बैठक में डीएम विशाख जी, ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी, सभी प्रमुख शिव मंदिरों के प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और तैयारियों से जुड़े सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
इसके अलावा कमिश्नर ने थाना इंचार्जों को मंदिरों के बाहर पार्किंग व्यवस्था, बैरकेडिंग आदि व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी पार्किंग स्थलों पर समय से सारी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज के नंबर बोर्ड में लिखने के लिए भी कहा । घाटों पर विशेष रूप से गोताखोरों के मोबाइल नंबर और संबंधित थाना इंचार्ज का नंबर बड़े-बड़े अक्षरों में अंकित कराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्सप ग्रुप पर भेजे समस्याएं, तत्काल होगा निराकरण
कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी ने सावन महीने के लिए एक वॉट्सएप ग्रुप भी बनाया। इस ग्रुप से जुड़ने के लिए मंदिर प्रतिनिधियों, पुजारियों और आयोजकों को कहा गया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्याओं को ग्रुप में भेजा जाए, ताकि तत्काल उसका निस्तारण हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed