फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commerce workers climbed on the water tank

वाणिज्य कर कर्मी बना ‘वीरू’

Wed, 07 Jan 2015 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 07 Jan 2015 03:23 AM IST
विज्ञापन
Commerce workers climbed on the water tank
कल्याणपुर के लखनपुर स्थित वाणिज्य कर विभाग का कर्मचारी रमेश मंगलवार को शोले फिल्म का बीरू बन गया। वह शराब के नशे में ऑफिस के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


उसे देखने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुरुदेव पैलेस चौकी प्रभारी ने एक पुलिसकर्मी को टंकी के ऊपर चढ़ाया। तब करीब एक घंटे बाद रमेश टंकी से नीचे उतरा।
विज्ञापन


पुलिस चौकी में विभागीय कर्मचारियों की पैरवी पर उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया। कन्नौज निवासी रमेश वाणिज्य कर विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह लखनपुर स्थित दफ्तर में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहता है। परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है। बताया गया कि रमेश शराब का लती है। नशे में वह अक्सर हंगामा करता है।

मंगलवार की दोपहर वह शराब पीकर आया। ज्यादा नशा होने पर ऑफिस के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। खूब नौटंकी की। उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई।

कुछ सहकर्मियों ने उसे समझाकर नीचे उतरने को कहा लेकिन रमेश ने अनसुना कर दिया। तब एक शख्स ने 100 नंबर डायल कर घटना की सूचना दी।

 एसओ कल्याणपुर विनोद मिश्र ने बताया कि रमेश को नशे में हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। विभागीय कर्मियों की गुजारिश पर उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया है।


एक सहकर्मी ने बताया कि रमेश की बड़ी बेटी का ब्याह तय है। रमेश ने बेटी के ब्याह के लिए पिछले दिनों अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाले थे। घर लौटते समय यह पैसा कहीं गिर गया।

तब से तनाव के चलते वह ज्यादा शराब पीने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed