{"_id":"5b7db1e142c792465942fbe4","slug":"comment-on-mla-s-post-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने राज्यपाल से मुलाकात की एक फोटो शेयर की, पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने राज्यपाल से मुलाकात की एक फोटो शेयर की, पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट, फिर हुआ ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में फेसबुक पर पुरवा विधायक की राज्यपाल से मुलाकात की फोटो पोस्ट करने पर एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट किए। फोटो शेयर करने वाले ग्राम प्रधान के पुत्र की तहरीर पर कमेंट करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अचलगंज एसओ ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को भेजी है।
पुरवा विधायक अनिल सिंह ने फेसबुक पर अपनी राज्यपाल से मुलाकात की एक फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट को पड़रीखुर्द के प्रधान के पुत्र दीपक त्रिवेदी ने 15 अगस्त को शेयर किया था। दीपक त्रिवेदी के फेसबुक मित्र बबलू (बबलू गौतम) ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया।

Trending Videos
कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी
डेमो पिक
विधायक पर गलत कमेंट किए और दीपक त्रिवेदी व अन्य कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी भी । दीपक ने फेसबुक आईडी खंगाली तो पता चला कि बबलू नाम का यह व्यक्ति किसी के इशारे पर विदेश से कमेंट कर रहा है। मंगलवार को दीपक ने अचलगंज थाने में बबलू के खिलाफ तहरीर दी।
एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। उधर, पुरवा विधायक अनिल सिंह का कहना है कि वह धमकी से नहीं डरते हैं। राज्यसभा में क्रॉस वोट के बाद से वह कुछ लोगों के निशाने पर हैं। मामले की जानकारी एसपी को भी दे दी है।