फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Five star life से ऊबे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, गली-गली साइकिल से घूमे 

Sat, 29 Jul 2017 04:09 PM IST
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर
दिलीप सिंह, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Comedian Raju shrivastav emerges from five star life
कानपुर में साइकिल चलाते कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब अपनी Five star life से काफी ऊब चुके हैं। जिंदगी में थोड़ा और आनंद लेने के लिए वह सीधा अपने शहर कानपुर पहुंच गए। हास्य कलाकार राजू शहर के नयापुरवा और किदवई नगर की गलियों में साइकिल से अकेले घूमने निकले। साइकिल से ही दोस्तों के घर गए और उन्हें साथ लेकर नुक्कड़ पर चाय पी। राजू बोले, यात्राओं, लग्जरी लाइफ और चकाचौंध भरी जिंदगी में अब देखने को कुछ भी नहीं। फाइव स्टार जिंदगी से ऊब जाता हूं, कानपुर आकर ही चैन मिलता है। बचपन के दोस्तों, गली-मोहल्ले के लोगों से कनपुरिया स्टाइल में हंसी-ठिठोली न कर लूं तबतक सुकून नहीं मिलता। 

 
Comedian Raju shrivastav emerges from five star life
अमर उजाला के कार्यक्रम में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
राजू बुधवार रात कानपुर शहर आए थे। गुरुवार को घर पर समय बिताया और शुक्रवार दोपहर रेंजर साइकिल से दोस्तों के घर गए।  आवाज लगाकर बुलाया तो वह भी चौंक गए। दोस्तों को लेकर किदवई नगर हनुमान मंदिर के पास एक दुकान में चाय पीने पहुंचे। जैसे ही लोगों ने राजू को पहचाना सेल्फी लेने की होड़ मच गई। फिर साइकिल चलाते हुए डी-ब्लॉक निवासी आशु त्रिपाठी, के-ब्लॉक निवासी बृजेश मिश्रा के घर पहुंचे। इस दौरान राजू के पीछे-पीछे भीड़ दौड़ने लगी।
 
Comedian Raju shrivastav emerges from five star life
कानपुर में राजू श्रीवास्तव अपने दोस्तों के साथ
जब राजू ने कहा कि एक सेल्फी और लो...
राजू के एक फैन ने उनसे कहा कि एक सेल्फी ले लूं प्लीज... तो राजू ने कहा एक सेल्फी और लो... यह सुनकर लोग खुशी से फूले नहीं समाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Raju shrivastav emerges from five star life
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव
राष्ट्रपति भी शहर से, मुझे गर्व हैः राजू
राजू श्रीवास्तव ने कहा कि अब तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी हमारे शहर से हैं। इस बात से मेरा सिर गर्व से और ऊंचा हो गया है। यह केवल मेरे लिए नहीं शहर के लिए गर्व की बात है कि देश के सर्वोच्च पद के लिए कानपुर का व्यक्ति चुना गया। राजू ने बताया कि वह राष्ट्रपति से दिल्ली में भी मिल चुके हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed