{"_id":"571532484f1c1b4d6d8b4831","slug":"come-in-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता रोकने वकील आगे आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता रोकने वकील आगे आए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
वकीलों की हत्या पर फूटा गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। अराजकता करने वालों वकीलों पर अंकुश लगाने की तैयारी हो रही है। बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से फैसला किया है कि वकीलों के वाहनों पर लगाने के लिए एक नया लोगो तैयार कराएंगे, यह लोगो सिर्फ सदस्यों को ही मिलेगा। काला कोट पहनकर कुछ मुंशियों के उत्पात की शिकायतें भी मिली हैं। इन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। बुधवार को दोनों एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी।
पिछले दिनों साथी की गिरफ्तारी से नाराज कुछ वकीलों ने कोर्ट परिसर और कलक्ट्रेट में तोड़फोड़ की थी। इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए जिला जज से रिपोर्ट मांगी थी। जिला जज ने दोनों एसोसिएशन को पत्र भेजकर तोड़फोड़ करने वाले वकीलों को चिह्नित कर बताने को कहा था। बार एसोसिएशन के महामंत्री संदीप सिंह ने बताया कि कुछ लोग वाहनों पर अधिवक्ता का लोगो लगाकर अराजकता करते हैं, इसलिए नया लोगो तैयार कराने पर विचार चल रहा है। जानकारी मिली है कि कुछ मुंशी भी अधिवक्ता के भेष में अराजकता करते हैं और बदनाम वकील होते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। लायर्स एसोसिएशन के महामंत्री राम निवास सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम चार बजे से आम सभा प्रस्तावित है।
वकीलों ने कहा, जूनियर डॉक्टरों पर कार्रवाई हो
वकीलों ने एसपी सिटी सोमेन बर्मा को ज्ञापन देकर हैलट अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों से मारपीट करने वाले जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वकीलों ने कहा है कि जूनियर डॉक्टरों की आए दिन की अराजकता से मरीजों और तीमारदारों में भय रहता है।
विज्ञापन
ज्ञापन के मुताबिक रविवार को हैलट अस्पताल में कुछ जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों और तीमारदारों से मारपीट कर दी थी। इसके बाद मरीजों को हैलट अस्पताल से भगा दिया था। जूनियर डॉक्टरों द्वारा अक्सर हैलट अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों से मारपीट की जाती है।
कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले और बढ़ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अविनाश चंद्र वाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी, पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी, लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह चौहान, पंकज मिश्रा, उपेंद्र अवस्थी, आशुतोष शुक्ला, गौरव तिवारी और अभिषेक तिवारी शामिल रहे।