{"_id":"68055a3de21812582d0764d8","slug":"come-and-meet-me-else-i-will-use-black-magic-to-bring-your-family-to-the-streets-kanpur-news-c-362-1-ka11002-122461-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिलो आकर नहीं तो तंत्र-मंत्र से परिवार को सड़क पर ला दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिलो आकर नहीं तो तंत्र-मंत्र से परिवार को सड़क पर ला दूंगा
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती पर कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक ने बात करने और मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर पूरे परिवार को बर्बाद कर सड़क पर लाने की धमकी दी। युवती ने आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गोविंदनगर क्षेत्र के एक कॉलेज से स्नातक कर रही युवती ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई के दौरान गोविंदनगर निवासी साहिल गोस्वामी ने बातों में फंसाकर उससे दोस्ती की। बीच-बीच में वह आपत्तिजनक हरकतें करने लगा। विरोध किया तो उसने धमकाया। बाद में उन्हें पता चला कि साहिल के एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग है। इसपर युवती ने उससे बात करना बंद कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी अक्सर पीछा कर बात करने और मिलने का दबाब बनाने लगा। बात न मानने पर कुछ पर्सनल फोटो वायरल करने के लिए धमकाने लगा। शुक्रवार रात आरोपी साहिल दोस्त प्रांजुल गुप्ता, अमन के साथ घर आया और धमकाया। कहा कि वह तंत्र विद्या जानता है। बात न मानी तो तांत्रिक विधाओं से पूरे परिवार को बर्बाद कर सड़क पर ला देगा और किसी लायक नहीं छोड़ेगा। शनिवार सुबह जब वह परिचितों के साथ साहिल को समझाने उसके घर पहुंची तो आरोपी की मां ने गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर पीटा। पीड़िता ने कुछ व्हॉट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट सौंपकर पुलिस से शिकायत की। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपों की जांच की जा रही है।