फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colourful Falgun Ekadashi festival celebrated by Saawariya Seth Sevak Parishad

Kanpur News: किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार...

Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Colourful Falgun Ekadashi festival celebrated by Saawariya Seth Sevak Parishad
किदवई नगर स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भजन गाते मनोज अग्रवाल - फोटो : संवाद
कानपुर। श्री सांवरिया सेठ सेवक परिषद की ओर से सोमवार को रंग-रंगीला फाल्गुन एकादशी उत्सव किदवईनगर, एच-2 ब्लॉक स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में मनाया गया। श्री श्याम प्रभू खाटू वाले का भजन कीर्तन कार्यक्रम हुआ। बाबा श्याम का शृंगार कोलकाता के विशेष फूलों से किया गया।
विज्ञापन

उत्सव की शुरुआत शाम सात बजे मंडल के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने पत्नी अनीता अग्रवाल के साथ की। मुंबई से आए भजन गायक विश्वास राय व कानपुर के जय शंकर शुक्ला ने आयो फाल्गुन मेलों बाबो मारे हेलो, खाटूधाम चालो भगता न संग ले लो, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, लाल गुलाब के फूलों से किसने तुम्हें सजाया है, महक रहे दरबार तुम्हारा इतना इत्र लगाया है और डोरी खींच क राखिजे यो है बाबा को निशान, भजनों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर श्याममय हो गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर भक्तों ने बाबा श्याम के साथ फूलों की होली खेली और इत्र की वर्षा की। यहां पवन गुप्ता, नरेश अग्रवाल, रामनाथ गुप्ता, अभिषेक मालपानी, महेंद्र शर्मा, सतीश अग्रवाल, दिलीप साहू, विवेक जैन, गोविंदा अग्रवाल, संचित अग्रवाल, नरेश गुप्ता, अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed