{"_id":"6afcaa6de3c4e08aee08c13e","slug":"coloured-voter-cards-arrive-at-ero-office-postman-to-bring-them-home-kanpur-news-c-220-1-akb1002-152236-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ईआरओ कार्यालय में पहुंचे रंगीन वोटर कार्ड, डाकिया लेकर पहुंचेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ईआरओ कार्यालय में पहुंचे रंगीन वोटर कार्ड, डाकिया लेकर पहुंचेगा घर
Wed, 18 Nov 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। निर्वाचन आयोग ने करीब साठ हजार रंगीन वोटर कार्ड वितरण के लिए जनपद में भेजे हैं। इन्हें ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) के माध्यम से घर-घर भेजा जाएगा। इसके लिए जरूरी फीडिंग कर इन्हें डाकघर पहुंचाया जा रहा है। डाकिया जल्द रंगीन वोटर कार्ड लेकर घर पहुंचेगा।
विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम कराया जा रहा है। जिनके नाम छूटे हैं वह फार्म-6 भरकर नाम शामिल करा सकते हैं। गलत नामों को फार्म-7 भरकर काटने और नाम या पते आदि में गलती को फार्म-8 भरकर दुरुस्त कराया जा सकता है। इधर बीते साल नवंबर से इस साल अगस्त तक लिए गए आवेदनों व संशोधन फार्म के बाद अब रंगीन वोटर कार्ड जारी किए गए हैं। जनपद में रसूलाबाद, अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर व सिकंदरा विधानसभा हैं। कुल मिलाकर करीब 60 हजार से अधिक रंगीन वोटर कार्ड जनपद में प्राप्त हुए हैं। इन वोटर कार्डों को ईआरओ कार्यालय से जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद संबंधित डाकघर भेजा जाएगा।
निर्वाचन आयोग का डाक विभाग से करार है। इसी आधार पर वोटर कार्ड वाले लिफाफे संबंधित मतदाता के सीधे घर के पते पर डाकिया लेकर जाएगा। वोटर कार्ड का लिफाफा सही मतदाता को मिले इसके लिए पते के साथ लिफाफे पर मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है। इससे यदि डाकिया को पते के अनुसार घर खोजने में परेशानी होगी तो वह लिफाफे पर दर्ज मोबाइल नंबर के जरिये मतदाता से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील में मंगलवार को रंगीन वोटर कार्ड की खेप डाकघर भेजने से पहले इनकी कंप्यूटर पर फीडिंग की गई। इसके बाद लिफाफे पर ईआरओ अकबरपुर की मुहर लगाई गई। अकबरपुर-रनियां विधानसभा के ईआरओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग से मिले रंगीन वोटर कार्ड मतदाताओं में वितरण के लिए डाकघर भेजे जा रहे हैं। अकबरपुर-रनियां में फिलहाल 18 हजार रंगीन वोटर कार्ड निर्वाचन आयोग से प्राप्त हुए हैं। डाकिया रंगीन वोटर कार्ड लेकर संबंधित मतदाता को वितरित करेगा।