फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colors on the sheets, the exaltation of fantasies

शीट पर रंग, कल्पनाओं की उमंग

Mon, 08 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Colors on the sheets, the exaltation of fantasies

चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा रंग बिखेरा मानो रंगों का मेला सज गया हो। दूर-दूर तक बच्चे और उनके हाथों में रंग बिरंगी पेंटिंग नजर आ रही थी।

विज्ञापन


मौका था ‘अमर उजाला’ और ‘केडीएमए इंटरनेशनल’ स्कूल की प्रस्तुति चित्रकला प्रतियोगिता ‘अभिव्यक्ति-2016’ का। केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में 46 स्कूलों के आठ हजार से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ए, बी, सी, डी, ई, जी और पी ग्रुप में हुई इस प्रतियोगिता में सभी ग्रुपों को अलग-अलग थीम पर चित्र बनाने थे। कार्यक्रम का उद्घाटन केडीएमए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, को-आपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर, स्कूल प्रिंसिपल नीरू टंडन, प्रिंसिपल केडीएमए वर्ल्ड एस. मुखर्जी और केडीएमए लालीपॉप्स की हेड सुप्रिया राजा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक अजय कपूर ने फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और दो सांत्वना पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया। विजेताओं का चयन निर्णायक असिम बोस, राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त चंदन अग्रवाल, निर्मला सिंह और रोहित विनायक ने किया।

कार्यक्रम में प्रिंस, रीतू अरोरा, नितिन शुक्ला, सुरेंद्र पाल टंडन, रेडियो मिर्ची से तरुन और शेफाली जुनेजा, मनु रस्तोगी, प्रशांत कुमार और अमर उजाला के सरकुलेशन हेड विशाल अरोरा मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संयोजन टीचर प्रियंका सहगल, इंदिरा शर्मा और भारती सिंह ने किया।


भारती सिंह ने बताया कि विजेताओं को चेक का वितरण 15 फरवरी को स्कूल में किया जाएगा। चेक प्राप्त करने के लिए आईडी लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के जी ग्रुप में फर्स्ट आए मूक बधिर हिमांशु गुप्ता ने बिना पेंसिल के सीधे रंगों से पेंटिंग बनाकर सराहना पाई।

बोले प्रतिभागी बच्चे
प्रतियोगिता बड़ी मजेदार थी। इतने सारे बच्चे एक साथ शीट पर रंग सजा रहे थे। बहुत अच्छा लग रहा था।
- रीतिका विश्वकर्मा, कामद सरस्वती कालेज

अमर उजाला और केडीएमए ग्रुप की प्रस्तुति हमेशा की तरह इस बार भी कुछ हट के थी।
- गरिमा भदौरिया, मदर टेरेसा स्कूल

यह प्रतियोगिता किसी मेले से कम नहीं थी, दूर दूर तक बच्चे और रंग दिख रहे थे।
- युवराज सिंह, सरदार पटेल कालेज

इस प्रतियोगिता में मैंने पहली बार हिस्सा लिया। आगे से कोशिश होगी कि हर बार हिस्सा लूं।
- हजारा इकबाल, हलीम मुस्लिम प्राइमरी

प्रतियोगिता में हर वर्ग, हर उम्र के बच्चों और पेरेंट्स को मौका दिया गया था, यह देखकर बहुत अच्छा लगा।
- पूजा गुप्ता, दून इंटरनेशनल

ये रहे विजेता-
ग्रुप ए

फर्स्ट : मनस्वी मिश्रा, मर्सी मेमोरियल स्कूल
सेकेंड-गनेश गुप्ता, गुरु नानक पब्लिक स्कूल
थर्ड-प्रखर दुबे, विवेकानंद स्कूल
सांत्वना पुरस्कार -श्रेया द्विवेदी, केडीएमए इंटरनेशनल
हर्षिता तिवारी, करसूरीज कान्वेंट

ग्रुप बी
फर्स्ट-ओम सिंह, केडीएमए इंटरनेशनल
सेकेंड-अनुज गुप्ता, पिगेसेस पब्लिक स्कूल
थर्ड-भूमिका शिवलानी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर
सांत्वना-दीक्षा शर्मा, एमजे एजूकेशन सेंटर
मान्या अरोरा, केडीएमए इंटरनेशनल

ग्रुप सी
फर्स्ट-अंशिका अग्निहोत्री, श्री राम पब्लिक स्कूल
सेकेंड-पूर्वा तिवारी, केडीएमए इंटरनेशनल
थर्ड-आयुष कटियार, एमजेई सेंटर
सांत्वना-यशी सचान, केडीएमए इंटरनेशनल
अनुज संखवार, विक्रम खन्ना हाईस्कूल

ग्रुप डी
फर्स्ट-संचित सचान, केडीएमए इंटरनेशनल
सेकेंड-शिवांसी गिरि, शहीद भगत सिंह कालेज
थर्ड-आरूषि पांडेय, मैरी जीजस एजूकेशन सेंटर
सांत्वना-आरयंत पाल, हरमिलाप मिशन
ह्दयांश पांडेय, श्री राम पब्लिक स्कूल

ग्रुप ई
फर्स्ट-दिव्यांश कटियार, सरदार पटेल इंटर कालेज
सेकेंड-अनन्या शर्मा, केडीएमए इंटरनेशनल
थर्ड-राखी शर्मा, सरदार पटेल इंटर कालेज
सांत्वना-प्रेरणा खत्री, सेंट पॉल हाईस्कूल
ऐश्वर्या शर्मा, मर्सी मेमोरियल स्कूल

ग्रुप जी-(मूक-बधिर)
फर्स्ट-हिमांशु गुप्ता, डीफ एंड डंब स्कूल साकेत नगर
सेकेंड-आनंद कुमार शर्मा, ज्योति बधिर स्कूल
थर्ड-आफताब आलम अंसारी, श्रीनारायन सिंह महाविद्यालय
सांत्वना-स्वाती गुप्ता, शास्त्री नगर
योगेश विश्वकर्मा, डीफ एंड डंब स्कूल शुक्लनपुरवा कानपुर देहात

ग्रुप पी-(पेरेन्ट्स)
फर्स्ट-धर्मेंद्र कुमार शर्मा
सेकेंड-संगीता वर्मा
थर्ड-अजित कुमार
सांत्वना-आशीष शर्मा और नीलम वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed