फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel CK Nayudu Trophy: UP gave a befitting reply with Swastik's century and Siddharth's half-century

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : स्वास्तिक के शतक व सिद्धार्थ के अर्द्धशतक से यूपी का करारा जवाब

Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Colonel CK Nayudu Trophy: UP gave a befitting reply with Swastik's century and Siddharth's half-century
ग्रीनपार्क में मैच खेलते यूपी टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। स्वास्तिक चिकारा के शतक व सिद्धार्थ यादव के अर्द्धशतक के दम पर यूपी ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में अपनी स्थित मजबूत कर ली है।
विज्ञापन


झारखंड से पहली पारी में मिले 427 रन के लक्ष्य के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने 47 ओवर में दो विकेट पर 256 रन बनाकर सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है। हालांकि, यूपी अभी भी झारखंड से 171 रन से पीछे है। स्वास्तिक चिकारा 147 व सिद्धार्थ यादव 85 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम में झारखंड की टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत कल के स्कोर चार विकेट पर 324 रन से आगे की। रोबिन व ओम सिंह ने स्कोर को 350 रन पर पहुंचाया। इसमें रोबिन ने अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया। इसके बाद यूपी के कुनाल त्यागी ने रोबिन (59 रन) को विपराज निगम के हाथों कैच करवाकर झारखंड को 352 रन पर पांचवां झटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्कोर में छह रन का ही इजाफा हुआ था कि शुभम मिश्रा ने झारखंड के कप्तान साहिल राज (तीन रन) को एलबीडब्लू कर झारखंड का छठा विकेट गिराया। 364 के स्कोर पर झारखंड का सातवां विकेट शुभ शर्मा (5) के रूप में गिरा, उन्हें कुनाल त्यागी ने एलबीडब्लू किया।

फिर बल्लेबाजी करने आए के. कुरैशी ने ओम सिंह के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 400 रन पर पहुंचाया। इस जोड़ी को यूपी के गेंदबाज शुभम मिश्रा ने 416 रन पर के.कुरैशी (30) को बोल्ड कर तोड़ा।

वहीं, नवां विकेट जतिन (5 रन) के से रूप में गिरा, उन्हें विपराज ने आराध्य के हाथों कैच कराया। तो झारखंड का अंतिम विकेट ओम सिंह (31 रन) के रूप में आउट हुआ। उन्हें शुभम ने आराध्य के हाथों कैच करवाया।

427 रन का पीछा करने उतरी यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यूपी को पहला झटका सात रन के योग पर शौर्य सिंह (6 रन) के रूप में लगा, उन्हें जतिन ने एलबीडब्लू किया। इसके बाद यूपी का स्कोर 33 रन पर ही पहुंचा था कि दूसरा विकेट आदर्श सिंह (10 रन) का गिरा। जतिन की गेंद पर कवर में साहिलराज ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

इसके बाद ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिद्धार्थ यादव के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की। स्वास्तिक ने टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक 96 गेंदों पर 10 चौकों व चार छक्कों की मदद से पूरा किया।


दोनों ने मिलकर यूपी को पहले सौ रन और फिर दो सौ रन के पार पहुंचाया। इसी बीच सिद्धार्थ यादव ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर यूपी ने 47 ओवर में दो विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। गेंदबाजी में झारखंड की ओर से जतिन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed