फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel CK Nayudu Trophy: UP bowlers yearn for wickets on the first day of the semi-final

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : सेमीफाइनल के पहले दिन विकेटों के लिए तरसे यूपी के गेंदबाज

Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Colonel CK Nayudu Trophy: UP bowlers yearn for wickets on the first day of the semi-final
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मैच खेलती पंजाब की टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी और पंजाब के बीच शुरू हुआ। प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव करने का खामियाजा यूपी को पहले दिन देखने को मिला।
विज्ञापन


पहले सत्र के पहले दिन का खेल खत्म होने तक यूपी को सिर्फ एक विकेट मिला। इसके बाद गेंदबाज विकेट से लिए तरसते रहे। वहीं, पंजाब की टीम ने 76 ओवर में एक विकेट पर 227 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन


क्रीज पर जसकरनवीर सिंह नाबाद 126 और कप्तान उदय सरन नाबाद 68 रन बनाकर डटे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 187 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। जसकरनवीर ने 258 गेंदें खेलीं, जिसमें उन्होंने 19 चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उदय सरन ने 146 गेंदें खेलकर नौ चौके लगाए हैं। पंजाब का एकमात्र विकेट 18.5 ओवर में हरनूर सिंह के रूप में गिरा। हरनूर को 26 रनों पर शुभम मिश्रा ने समीर रिजवी के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा।

शानदार प्रदर्शन के बाद भी यूपी टीम के प्लेइंग इलेवन में फेरबदल कर चौकाया
ट्रॉफी के लीग और क्वार्टरफाइनल मैचों में शानदार खेल दिखा रही उत्तर प्रदेश की टीम में प्रबंधन ने प्लेइंग इलेवन में तीन फेरबदल किए हैं। यह फैसला सभी को आश्चर्यचकित करने वाला रहा। इस मैच में प्रशांतवीर, नमन तिवारी और शौर्य सिंह को बाहर कर मोहम्मद अमान, अजय कुमार और शोएब सिद्दकी को शामिल किया गया है।


नमन तिवारी के स्थान पर लाए गए गेंदबाज अजय कुमार सेमीफाइनल मैच में पहले दिन पंजाब के खिलाफ 13 ओवर में 50 रन दे चुके हैं, जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। विशेषज्ञों में इसकी चर्चा रही कि कहीं टीम प्रबंधन को विजेता टीम संयोजन से छेड़छाड़ करना महंगा न पड़े। पहले दिन पंजाब की स्थिति को देखते हुए यह बात काफी हद तक सही लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed