{"_id":"67b5f9cde718ba8e6e0c1b13","slug":"colonel-ck-nayudu-trophy-punjab-scored-634-runs-for-nine-wickets-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: पंजाब के बल्लेबाजों ने छुड़ाए यूपी के गेंदबाजों के छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: पंजाब के बल्लेबाजों ने छुड़ाए यूपी के गेंदबाजों के छक्के
Wed, 19 Feb 2025 09:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Feb 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में बुधवार को पंजाब के बल्लेबाजों ने ग्रीनपार्क में यूपी के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। जसकरनवीर सिंह पाॅल के दोहरे शतक, उदय सरन के शतक, राहुल कुमार और आयुष गोयल के अर्द्धशतकों के दम पर पंजाब ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 634 रन बना लिए हैं। आयुष गोयल नाबाद 64 और सरनजीत 0 रन के साथ क्रीज पर डटे हैं। गेंदबाजी में यूपी के शुभम व स्वास्तिक चिकारा ने दो-दो, अजय, विपराज, सिद्धार्थ व मो. अमान ने एक-एक विकेट लिया।
पंजाब की टीम ने बुधवार को पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 227 रन से आगे खेलना शुरु किया। इसमें जसकरनवीर सिंह ने 126 और उदय सरन ने 68 रन के आगे बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर मैदान के चारों को बेहतरीन शॉट लगाए। पहले जसकरनवीर ने अपने 150 रन पूरे किए और टीम के स्कोर को 300 रन के पार पहुंचाया। उदय सरन ने भी उनका साथ देते हुए अपना शतक पूरा किया। दोनों ने लंच तक यूपी के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। इस जोड़ी को यूपी के गेंदबाज अजय ने उदय सरन (125 रन) को बोल्ड कर तोड़ा। उदय ने शतकीय पारी में 15 चौके और दो छक्के लगाए। दोनों के बीच 512 गेंदों पर 295 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद पंजाब को तीसरा झटका सलिल अरोरा ( सात रन) के रूप में 348 रन पर लगा, उनका कैच कीपर आराध्य ने सिद्धार्थ की गेंद पर पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राहुल कुमार ने जसकरनवीर सिंह के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। इस बीच जसकरनवीर सिंह ने अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। दोनों ने पंजाब के स्कोर को 400 रन पर पहुंचाया। एक रन चुराने के चक्कर में जसकरनवीर सिंह (211 रन) को समीर रिजवी ने रन आउट किया।
जसकरनवीर सिंह ने दोहरी शतकीय पारी में 390 गेंदों पर 28 चौकों लगाए। राहुल ने जसकरनवीर के आउट होने का फर्क पंजाब पर नहीं पड़ने दिया और तेजी से रन बनाते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया। हालांकि, 451 रन पर रिदम सत्यवान (10 रन) के रूप में स्वास्तिक ने पंजाब को पांचवां झटका दिया, उनका कैच विपराज ने पकड़ा। फिर राहुल ने कृष भगत के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 500 रन पर पहुंचाया। इसके बाद राहुल कुमार (95 रन) को स्वास्तिक ने शोएब सिद्धीकी के हाथों कैच कराकर वापस भेजा। 523 रन के योग पर मनजोत सिंह (3 रन) का विकेट विपराज ने लिया, उनका कैच सिद्धार्थ ने लपका। वहीं, 523 रन पर पंजाब को आठवां झटका कृष भगत (27 रन) के रूप में लगा, शुभम की गेंद पर आराध्य ने उनका कैच पकड़ा। फिर आयुष गोयल और आर्यमान धारीवाल ने मिलकर एकबार फिर से यूपी के गेंदबाजों की अच्छी खराब ली। आयुष गोयल ने तेजी से खेलते हुए मात्र 45 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा किया। पंजाब का नौवां विकेट दूसरे दिन के खेल की अंतिम गेंद पर आर्यमान धारीवाल (38 रन) के रूप में गिरा, उन्हें मो. अमान ने सिद्धार्थ के हाथों कैच करवाया। यूपी टीम ने मैच में नौ गेंदबाजों को इस्तेमाल किया।