फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Colonel CK Nayudu Trophy: Aryan's century makes Jharkhand's position strong on the first day

कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी : आर्यन की शतकीय पारी से पहले दिन ही झारखंड की स्थित मजबूत

Tue, 11 Feb 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Colonel CK Nayudu Trophy: Aryan's century makes Jharkhand's position strong on the first day
शतक मारने के बाद आर्यन हुड्डा को बधाई देते यूपी टीम का खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
कानपुर। झारखंड के आर्यन हुड्डा ने सोमवार से शुरू हुए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच में यूपी के खिलाफ 161 रन की शतकीय पारी खेली। इससे टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 88 ओवर में चार विकेट पर 324 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। टीम का पहला विकेट 2.3 ओवर में छह रन पर शिखर मोहन (4 रन) के रूप में गिरा। कुणाल त्यागी ने शिखर को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद आर्यन हुड्डा और सत्य सेतु ने 178 रनों की शतकीय साझेदारी की। आर्यन ने जहां एक ओर अपना शतक पूरा किया, वहीं सत्य सेतु ने भी अर्द्धशतक बनाया। 56.2 ओवर में 184 के स्कोर पर यूपी के नमन तिवारी ने टीम को दूसरी सफलता सत्य सेतु को आराध्य यादव के हाथों कैच आउट कर दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्य सेतु 180 गेंदों में छह चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज राजन दीप और आर्यन ने मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 66.2 ओवर में 231 के स्कोर पर विपराज निगम ने राजन दीप को 33 रन पर बोल्ड किया।

उधर, विकेट का एक छोर संभाले आर्यन ने रोबिन मिज के साथ मिलकर जहां टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया वहीं, अपने 150 रन भी पूरे किए। हालांकि, 84.1 ओवर में 161 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आर्यन को नमन तिवारी ने क्लीन बोल्ड कर दिया।


आर्यन ने अपनी शतकीय पारी में 244 गेंदों का सामना किया, जिसमें 23 चौके शामिल रहे। दिन का खेल खत्म होने तक रोबिन ने नाबाद 35 और ओम सिंह ने नाबाद चार रन बनाते हुए टीम को 88 ओवर में चार विकेट पर 324 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया है। पहले दिन यूपी से नमन तिवारी ने दो, विपराज निगम और कुणाल त्यागी को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed