फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Collision between trolley and bus full of kawandis in Hardoi, One died and 10 seriously injured in accident

हरदोई में दर्दनाक हादसा: कावंड़ियों से भरी ट्राली और बस में टक्कर, एक की मौत,10 गंभीर रूप से घायल

Sun, 31 Jul 2022 12:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 31 Jul 2022 12:34 AM IST
सार

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी  में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Collision between trolley and bus full of kawandis in Hardoi, One died and 10 seriously injured in accident
रोडवेज बस और कावंड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद नगर के पाली मार्ग पर ग्राम सहोरा के पास रोडवेज बस और कावंड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि दस कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम नगला लोथू से ट्रैक्टर ट्राली में सवार कांवड़िये फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। ग्राम सहोरा के पास पाली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने अपनी साइड से दूसरी साइड में आकर ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में सवार कांवड़िये उछलकर जमीन पर गिर गए। दुर्घटना में नगला लौथू निवासी अंकित गुप्ता (18) पुत्र राम सेवक की मौत हो गई। वहीं, गांव के अंशुल कुमार (20) पुत्र रामकिशन, शेखर (18) पुत्र राम मुकेश नगला लौथू, धर्मवीर (27) पुत्र बलट्टर निवासी लखीमपुर खीरी सहित दस लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ हेमंत उपाध्याय, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे है। सभी घायलों को एम्बुलेंस से शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed