{"_id":"6956dba5f5586df97404758f","slug":"cold-wave-will-intensify-in-the-gangetic-plains-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1379651-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंगा के मैदानी इलाकों में तेज होगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंगा के मैदानी इलाकों में तेज होगी शीतलहर
विज्ञापन
कानपुर। गंगा के मैदानी इलाकों में शीतलहर और तेज होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हिमालय पर बर्फबारी हो रही है और हवाओं की गति थमी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के निकलते ही हिमालयी हवाओं में निरंतरता आएगी। इससे सर्द बर्फीली हवाएं शीत लहर को तेज करेंगी। साथ ही जेट स्ट्रीम और ध्रुवीय हवाएं नीचे आ गई हैं। प्रशांत महासागर में ला-नीना गतिविधि भी सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण माहौल में नमी 97 फीसदी पहुंच गई है।
बीते 24 घंटे में कानपुर परिक्षेत्र में रात का तापमान एक डिग्री और दिन का 3.5 डिग्री बढ़ गया। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जाते ही तीन-चार जनवरी से बर्फीली हवाएं आ जाएंगी। इससे ठंड और गलन में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का घेरा है लेकिन अभी उसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। डॉ. पांडेय ने बताया कि पांच जनवरी के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे हिमालयी क्षेत्र में और बर्फबारी बढ़ेगी। सीएसए के मौसम विभाग ने सुबह और रात में घने कोहरे और शीत लहर के प्रकोप का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दृश्यता भी शून्य रही।