फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cold relief after mercury rose 7.6 degrees in one day

एक दिन में 7.6 डिग्री चढ़ा पारा, ठंड से राहत

Mon, 12 Dec 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 09:18 AM IST
सार

- धूप खिलने से दिन और रात का पारा चढ़ा

विज्ञापन
cold relief after mercury rose 7.6 degrees in one day
डेमो

विस्तार

धूप खिलने और हवाओं का रुख बदलने से रविवार को मौसम ने राहत दी। एक दिन में ही अधिकतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। शनिवार को जो पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस था, वह 26.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी वजह से धूप में गर्मी भी महसूस की गई। अधिकतम पारा सामान्य (24.4) से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का उतारचढ़ाव जारी रहेगा। 
विज्ञापन


पछुआ हवाएं चलने से चार दिन से पड़ रही गलन भरी सर्दी का सितम कम रहा। धुंध और कोहरा भी छंटा। हालांकि वातावरण की नमी बनी हुई है। सुबह की नमी 100 फीसदी और दोपहर की नमी 57 फीसदी है। नमी से वाष्प बढ़ जाती है। यही पृथ्वी के ऊपरी और निचली सतह पर जमकर कोहरे में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि रात में कोहरे और शीत लहर का कहर जारी रहेगा। धूप की वजह से न्यूनतम पारा भी एक  डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। शनिवार का यह 9.4 डिग्री था, जो रविवार को 10.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह मौसम फसलों के लिहाज से अच्छा है। गेहूं, मटर, चना, अरहर और आलू की फसल अच्छी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed