फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cold havoc: Five including three heart patients died

ठंड का कहर: तीन हृदय रोगियों समेत पांच की मौत

Mon, 31 Jan 2022 04:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 04:32 PM IST
सार

24 घंटे के अंदर कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में तीन और हृदय रोगियों की मौत हो गई
दो दमा के रोगियों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Cold havoc: Five including three heart patients died
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड के मौसम में पुराने रोगियों की तबीयत बिगड़ रही है। हृदय, गुर्दा, डायबिटीज और हाइपरटेंशन के रोगी जरा सी लापरवाही में गंभीर हो जा रहे हैं। 24 घंटे के अंदर कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में तीन और हृदय रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा दो दमा के रोगियों की मौत हुई है।
विज्ञापन


दवाओं से रोगियों की तबीयत नियंत्रित चल रही थी लेकिन अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। इसके अलावा विंटर डायरिया और निमोनिया के रोगी भी बढ़ रहे हैं। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक और गुर्दा फेल के रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को दो दमा रोगियों की मौत हुई है। रावतपुर के रामनरेश (65) और ग्वालटोली के केशव (62) को परिजन हैलट लेकर आए थे। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में 129 रोगी आए। इनमेें 31 रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 रोगियों की सर्जरी की गई। 258 हृदय रोगियों को ओपीडी में देखा गया। कार्डियोलॉजी निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा ने बताया कि इंस्टीट्यूट आने वाले रोगियों की कोरोना जांच भी कराई जाती है। इसके साथ ही एचडीयू में अलग से व्यवस्था कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed