फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coarse rice in the open market is Rs 1700 per quintal, with the support of government procurement centres

Kanpur News: खुले बाजार में मोटा धान 1700 रुपये प्रति क्विंटल, सरकारी क्रय केंद्र का सहारा

Wed, 19 Nov 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Coarse rice in the open market is Rs 1700 per quintal, with the support of government procurement centres
सरवनखेड़ा। मोटे धान की बाजार में कीमत कम हो गई है। 1700 रुपये तक प्रति क्विंटल में धान आढ़ती खरीद रहे हैं। ऐसे में अब किसान धान बेचने के लिए सरकारी क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं। यहां धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जिठरौली में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को कई किसान का लोडर व ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर यहां पहुंचे। भदेसा निवासी शिवबरन सिंह ने बताया कि धान की तौल कराई जा रही है। सूरजपुर निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह, नहोली के अखिलेश सिंह ने बताया कि तौल के लिए बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। हृदयपुर के शेर सिंह ने बताया कि धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने आए हैं।
विज्ञापन

वहीं चिराना, लाटा मुबारकपुर, बिल्टी, निनायां के कई किसानों ने पंजीकरण कराकर टोकन लिया। किसानों ने बताया कि खुले बाजार में धान के दाम घट गए हैं। केंद्र प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 14 किसानों से करीब 800 क्विंटल धान खरीदा गया है। मंगलवार को 10 किसानों को टोकन दिया गया है। वहीं गजनेर नबीपुर मार्ग पर खुले धान क्रय केंद्र में भी किसान जानकारी करने पहुंच रहे हैं। केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक किसान से 20 क्विंटल धान खरीदा गया है। अन्य किसानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed