फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cmo consultas caso posterior inflamatoria se

भड़काऊ पोस्ट मामले में सीएमओ से होगी पूछताछ

Fri, 07 Apr 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
cmo consultas caso posterior inflamatoria se
डेमो

कानून से इन साहब को जरा भी डर नहीं लगता तभी तो यह हरकत कर बैठे। अब लेने के देने पड़ गए हैं। शांति बिगाड़ने की कोशिश में व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डाल दी। अब बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


इस संबंध में हरदोई जिला के संडीला के सीएचसी अधीक्षक के शुक्रवार को शहर कोतवाली पुलिस ने बयान दर्ज किए। इसी मामले में पुलिस ने सीएमओ को भी पूछताछ के घेरे मे लिया है। शहर कोतवाल ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
पीएमएचएस हरदोई के नाम से सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप पर समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी। इसको लेकर सीएमओ को शहर कोतवाली में बुलाया गया है। मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सदर अंजुमन इस्लामिया मोहम्मद खालिद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें सीएमओ पर व्हाट्सएप ग्रुप पर और संडीला के सीएचसी अधीक्षक पर फेसबुक आईडी पर समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए भड़काऊ पोस्ट डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने गुरुवार को संडीला के सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक ने शहर कोतवाली में बयान दर्ज कराए।


बताया है कि यह पोस्ट अपनी और अपने दोस्तों की फेसबुक आईडी पर डाली थी, किसी गलत भावना से नहीं डाली थी। अब किसी दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जबकि सीएमओ को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed