फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogis ministers speak on jail mafiaraj

CM योगी के मंत्री बोले जेलों में पनप रहा माफियाराज, अब ऐसे लगाउंगा विराम

Fri, 28 Apr 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 09:50 AM IST
सार

-यूपी राज्य जेल मंत्री का बड़ा बयान
-अन्दर किया जाएगा निरीक्षण माफियाराज पर लगेगा विराम
 

विज्ञापन
cm yogis ministers speak on jail mafiaraj
जय कुमार जैकी (फाइल फोटो)

विस्तार

जेल में चल रहे माफियाराज को देखते हुए योगी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब योगी सरकार ने यह तय कर लिया है कि गुंडाराज बाहर हो या जेल के भीतर इस पर नकेल कसना सरकार की पहली प्राथमिकता बन गई है।
विज्ञापन


इटावा में जेल निरीक्षण करने पहुचे राज्य जेल मंत्री जय कुमार जैकी ने यहां मीडिया के सामने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हालही में जेलों में हुई कुछ बड़ी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कहा जेल में पल रहे माफियाओं और शरारती तत्वों का तबादला किया जाएगा। इससे जेल में पनप रहे माफियाराज पर लगाम लगेगी। राज्य की हर जेल का अब कायाकल्प किया जाएगा। अब देखना यह है सरकार की इस पॉलिसी का असर कितना पड़ता है।
विज्ञापन



जल्द ही बनेगी जिला कारागार-जैकी 
जिला कारागार निर्माण के प्रस्ताव को जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा। वहीं औरैया जिले की कानून व्यवस्था में 24 घंटे में फर्क महसूस होगा। आवास विकास परिषद के आवासों में सालों से अस्थायी रूप से संचालित पुलिस लाइन को भी स्थायी करने की पहल होगी। लखनऊ से इटावा जाते समय प्रभाकर पांडेय के आवास पर आए राज्य मंत्री कारागार जय प्रकाश उर्फ जैकी ने यह जानकारियां दीं।प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले के बहुत से अधिकारी पुरानी सरकार की आदत को भुला नहीं पा रहे हैं। यह सोचते हैं कि तबादला कर दिया जाएगा।  भाजपा सरकार तबादला नीति में विश्वास नहीं रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वस्त कानून व्यवस्था को 24 घंटे में दुरुस्त करने का दावा
सरकार कुर्सी पर बैठने वालों से काम करवाना जानती है। वहीं कारागार मंत्री ने जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था को 24 घंटे में दुरुस्त करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि आम जनता को शुक्रवार से ही बदलाव दिखाई देगा। आईपीएल सट्टा, दड़ा, जुआ, स्मैक, चरस आदि काले धंधों पर भी रोक लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश भर के अधिकारियों को आम जनता के हितों में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के विपरीत चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला कारागार का प्रस्ताव भेजा गया है। उसे अमली जामा पहनाया जाएगा। वहीं पुलिस लाइन को भी स्थायी स्वरूप देने का काम किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेसी नेता प्रभाकर पांडेय के आवास पर कारागार मंत्री को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाईं। इस दौरान दिवाकर पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, विशाल शुक्ला, उपेंद्र मिश्रा, हिमांशु चौधरी, मुन्नी तिवारी, मुकेश दुबे, अखिलेश दुबे, रमाकांत शुक्ला, किशन चंद्र सावरन, आशुतोष, सोनू सोनी, राघवेंद्र गुर्जर, शिवम सेंगर, शिवाकांत शुक्ला, प्रबल, योगेश कुमार पंडित, रजनीश चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed