फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi will launch saubhagya from unnao

CM योगी उन्नाव से करेंगे उत्तर प्रदेश के 'सौभाग्य' का शुभारंभ

Sun, 17 Dec 2017 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will launch saubhagya from unnao
लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा बिजली कनेक्शन का प्रमाणपत्र
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उन्नाव के बीघापुर ओसियां के निराला पीजी कालेज से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सौभाग्य ( प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) का शुभारंभ करेंगे। वह दोपहर करीब 3 बजे कार्यक्रम पर पहुंचेंगे। वह बीघापुर क्षेत्र के 10 गांवों के 30 लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन का प्रमाणपत्र देंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वह करीब सवा घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहकर 4:17 बजे लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन


उन्नाव में सीएम योगी लाभार्थियों को अपने हाथों से बिजली कनेक्शन के प्रमाणपत्र देंगे। इसके साथ ही सौभाग्य योजना पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो जाएगी। रेलवे स्टेशन मैदान निराला पीजी कालेज ओसियां बीघापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को होने वाली जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्य मंच को भव्यता देने के लिए भारी भरकम एलईडी प्रोजेक्टर लगाया गया है। मंच के पीछे वीआईपी कक्षों का निर्माण किया गया है। यहां मुख्यमंत्री कुछ देर रुककर क्षेत्रीय नेताओं व अधिकारियों से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीएम दोपहर बाद 3 बजे हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। पांडाल के बाहर पेयजल टैंकर और मोबाइल ट्वायलेट लगाए गए हैं। अलग-अलग दीर्घा बनाई गई हैं। इनमें पत्रकार, वीवीआईपी, वीआईपी, क्षेत्र के नेतागण व आमजनता के बैठने का इंतजाम किया गया है। शनिवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, सीएमडी कामरान रिजवी, जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी व एसपी पुष्पांजलि सहित जिले का पूरा पुलिस व प्रशासनिक तंत्र सभास्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा रहा। सभास्थल पर दो हेलीपैड बनाए गए हैं। एक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दूसरे पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का उड़नखटोला उतरेगा। डीएम ने विभिन्न अधिकारियों की तैनाती के संबंध में स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी लगाई। डीएम ने कहा कि सभी पास लेकर आएं। वहीं विभाग की एमडी अपर्णा पूरे दिन विद्युत केंद्र बीघापुर में  डटी रहीं। एक्सईएन विद्युत प्रथम आरके कृष्णानी ने बताया कि शनिवार को टीकरगढ़ी समेत 10 गांवों में कैंप लगाकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed