फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM Yogi will attend thirteenth day rituals of BJP leader's mother in Banda

UP: बांदा में भाजपा नेता की मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे सीएम योगी, चित्रकूट में करेंगे समीक्षा बैठक

Wed, 27 Nov 2024 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा/चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा/चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 10:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बांदा और चित्रकूट में रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर खासकर सुरक्षा पर जिला प्रशासन का पूरा ध्यान है। चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, प्रयागराज व कौशांबी जिले से 400 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will attend thirteenth day rituals of BJP leader's mother in Banda
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट में कार्यक्रम है। वे बांदा के महुआ गांव में भाजपा के तेलंगाना के संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता जयंती देवी तिवारी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद उनका चित्रकूट में दो दिवसीय कार्यक्रम है। वह दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर बांदा से चित्रकूट एयरपोर्ट रवाना होंगे। एक बजकर 45 मिनट पर देवांगना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसी परिसर से शाम चार बजे विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास, पांच बजे सर्किट हाउस आएंगे। शाम 6 बजे रामघाट पर मंदाकिनी आरती में शामिल होंगे। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे सीएम सर्किट हाउस में रात्रि को विश्राम करेंगे। अगले दिन 29 नवंबर शुक्रवार को लखनऊ के लिए सुबह नाै बजे रवाना होंगे।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी
सीएम के आगमन को लेकर खासकर सुरक्षा पर जिला प्रशासन का पूरा ध्यान है। चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, प्रयागराज व कौशांबी जिले से 400 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। यहां तक ड्रोन कैमरे से सीएम के आने जाने वाले मार्ग पर नजर रखी जा रही है। एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 600 पुलिसकर्मियों के अलावा गुप्तचर व यातायात के सिपाहियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बांदा और प्रयागराज रूट आधा-आधा घंटा रहेगा बंद
सीएम का काफिला शहर में दोपहर पौने दो बजे से गुजरेगा। इसके लिए सर्किट हाउस की ओर आने जाने वाले वाहनों को डेढ़ बजे से ढाई बजे तक रोका जाएगा। इसके बाद तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार की ओर जाने पर भी आधा घंटा पहले मार्ग पर आवागमन रोका जाएगा। शाम को छह बजे रामघाट की ओर जाने के पहले साढ़े पांच बजे से बांदा मार्ग रोका जाएगा। इसके बाद वापसी पर भी शाम को लगभग सात बजे से मार्ग आधा घंटा के लिए रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे अफसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में कार्यक्रम लगते ही अधिकारी और कर्मचारी फाइलों में आंकड़े व कमियों को पूरा करने में जुट गए हैं। दिनभर कागजी आंकड़े पूरे करने में लगे रहे। देर रात तक कई कार्यालय खुले रहे। अचानक कार्यक्रम मुख्यमंत्री के लगने से कई अधिकारियों के सर्दियों में पसीने छूट रहे हैं।


मुख्यमंत्री 28 नवंबर जिले आ रहे हैं। विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण के साथ ही विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। एक दिन पहले इसकी जानकारी होते ही पूरी तैयारी में जिले के अधिकारी जुटे रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री चित्रकूट में आ रहे हैं। डीएम शिवशराप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने देवांगना हवाई अड्डे का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। मुख्यमंत्री योगी का जिले में अचानक चित्रकूट जिले में कार्यक्र म लग जाने से विभिन्न विभाग के अधिकारी कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटे रहे। समीक्षा बैठक कहीं पोल न खुल जाए इससे अधिकारियों के अभी से पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed