फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi unveiling of the statue of Raja Rao Ram Baksh Singh, gift of development works worth Rs 804 crores

UP: CM योगी का उन्नाव दौरा, राजा रावरामबख्स सिंह की मूर्ति का अनावरण, 804 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Mon, 09 Oct 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

Unnao News: उन्होंने कहा कि जी 20 सम्मेलन भी भारत की शानदार यात्रा का प्रमाण है। भारत के सामने पाकिस्तान की खराब स्थिति उसकी सोच का परिणाम है। राजनीति में महिलाओं का आरक्षण भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक है।

विज्ञापन
CM Yogi unveiling of the statue of Raja Rao Ram Baksh Singh, gift of development works worth Rs 804 crores
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्नाव के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्नाव में राजा राव रामबक्श सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही, 804 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन

साथ ही, बैसवारा कल्याण समिति की पत्रिका का विमोचन भी किया। अंडर 19 क्रिकेटर अर्चना देवी का सम्मान किया। घर की चाभी सौंपी। दो बच्चे अर्पित और अनाया का अन्नप्रासन किया। दोनों बच्चों की माताओं से बात की और  बच्चों को दुलार किया। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को सम्मान दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इन्वेस्टर समिट में उन्नाव के लिए बहुत संभावनाएं। उन्नाव को सुप्रसिद्ध संतो ने कर्मभूमि बनाकर तपोभूमि बनाया है। मैं उन्नाव के साहित्यकारों को नमन करता हूं। काकोरी कांड के महानायक चंद्रशेखर आजाद की धरती भी उन्नाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरक्षण नारी गरिमा का परिचायक है
उन्होंने कहा कि जी 20 सम्मेलन भी भारत की शानदार यात्रा का प्रमाण है। भारत के सामने पाकिस्तान की खराब स्थिति उसकी सोच का परिणाम है। राजनीति में महिलाओं का आरक्षण भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक है। कोरोना के समय 80 करोड़ को फ्री राशन और 120 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीन देने का काम भाजपा ने किया है।

षणयंत्र कराने वालों से सावधान रहने की जरूरत
भारत के वैज्ञानिकों ने भी विश्व पटल पर अपना लोहा मनवाया है। कुछ लोग जनता को गुमराह कर इस प्रगति को रोकना चाहते है। जब भारत संकट के दौर में था, तब भी कुछ लोग भड़काने का कार्य कर रहे थे। विदेशी जूठन पर पलकर भारत मे रहकर षणयंत्र कराने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।

सीएम के भाषण के मुख्य अंश...

  • एशियन गेम्स में भारत की सेंचुरी लगी है। इस बार 103 से अधिक मेडल भारत ने जीते हैं ।
  • कोरोना महामारी में हमने बड़ी लड़ाई लड़ी, फ्री में राशन, वैक्सीन दी गई।
  • एक नई फिल्म आई है, वैक्सीन वॉर। वैक्सीन वॉर फिल्म जरूर देखें, षड़यंत्र करने वालों को बेनकाब करना होगा। फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ताकत को दिखाया है। सभी से वैक्सीन वार फिल्म देखने की अपील की।
  • भारत के कैप्टन के तौर पर पीएम मोदी ने देश को कोविड महामारी से बचाया है।
  • पाकिस्तान दो जून की रोटी के लिए तरस रहा है, ये पाकिस्तान की त्रासदी है।
  • महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण भी मोदी सरकार ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed