फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi takes cognizance on illegal mining

‘अमर उजाला’ ने सिलसिलेवार किया खुलासा, CM योगी ने लिया संज्ञान तो जागा प्रशासन 

Sat, 01 Jul 2017 08:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
cm yogi takes cognizance on illegal mining
डेमो
‘अमर उजाला’ ने अवैध खनन पर 25 से 28 जून के बीच सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित किया। इसमें बताया कि किस तरह से इलाके में खनन माफिया सक्रिय हैं। इन खबरों की गूंज लखनऊ तक पहुंची। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेने के बाद यहां के अफसर सक्रिय हुए और छापेमारी अभियान चला। 
विज्ञापन


 ‘अमर उजाला’ ने 25 जून को ‘अवैध खनन पर फूटा गुस्सा’ और ‘एमपी में पुलिस और यूपी में माननीय पकड़ते बालू’ आदि खबरें फोटो सहित प्रमुखता से छापी थीं। इसके अलावा लमेहटा खदान में ग्रामीण और खदान वालों के बीच हुई फायरिंग की खबर 28 जून को ‘अवैध खनन में ग्रामीणों व खदानवालों में फायरिंग’ तथा ‘बालू को लेकर हो सकता है खून-खराबा’ (पूर्व विधायक विवेक सिंह का पत्र) खबरें छापीं। इन खबरों के जरिए यह साबित किया गया कि इलाके में अवैध खनन चल रहा है। इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।
विज्ञापन


खबरें छपने के बाद अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह ने 28 जून को बांदा जिलाधिकारी को पत्र भेजा और उसी दिन जिले में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। यह भी कहा है कि जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। इस स्थिति से अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही और शांति व्यवस्था भंग रहने की संभावना रहती है। अपर मुख्य सचिव ने अपने पत्र के साथ 25 जून एवं 28 जून का ‘अमर उजाला’ भी संलग्न किया है। 28 जून को यह पत्र मिलते ही उसी दिन प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने पूरे जिले की खदानों में छापे मारकर करीब एक दर्जन मशीनें जब्त कीं और 22 लोगों की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed