फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi said that the infection is decreasing but do not show lethargy

सीएम योगी ने कहा- कम हो रहा है संक्रमण मगर सुस्ती न दिखाएं, दुरुस्त कर लें खामियां

Fri, 21 May 2021 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 May 2021 12:23 AM IST
सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुरुवार शाम को जिले के अफसरों से दो टूक कहा कि संक्रमण कम होने की दशा में सुस्ती नहीं दिखानी है।

विज्ञापन
CM Yogi said that the infection is decreasing but do not show lethargy
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुरुवार शाम को जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। अफसरों से दो टूक कहा कि संक्रमण कम होने की दशा में सुस्ती नहीं दिखानी है। तीसरी लहर संभावित है। उससे निपटने के लिए अभी जो खामियां रह गई हैं, उन्हें दुरुस्त कर लें। बच्चों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, वरना कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन के अलावा भी जिले के अफसर अपने स्तर पर हालातों की समीक्षा कर खुद फैसला लें। अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय दें। इस दौरान ऑक्सीजन व वैक्सीनेशन की स्थिति पर भी चर्चा की। हालांकि, मुख्यमंत्री ने जिले में तेजी से कम हो रहे कोरोना संक्रमण पर प्रशासन की पीठ भी थपथपाई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त से पूछा कि इतनी जल्दी संक्रमण पर नियंत्रण कैसे पाया गया। इस पर उन्हें बताया गया कि कोरोना कर्फ्यू और जनता के सहयोग से यह संभव हुआ। कर्फ्यू को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि आम जरूरतों वाले प्रतिष्ठान खुलते रहें, ताकि रोजमर्रा के सामान की किल्लत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि वे निरंतर कोविड अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं। संक्रमित मरीजों की परेशानी व शिकायतों के निस्तारण के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री ने अफसरों के प्रयासों की सराहना की। बैठक में एडीएम सिटी अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed