फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम का कानपुर दौरा: बोले- दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों की जब्त होंगी संपत्तियां

Sat, 22 May 2021 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा/कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 22 May 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said parents of children up to 10 years of age will get vaccinated
सैफई मिनी पीजीआई में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
कोरोना महामारी के दौर में वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था व संभावित तीसरी लहर के हालातों की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इटावा और कानपुर जनपदों का दौरा किया। अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा उन्होंने गांवों का निरीक्षण भी किया। इटावा के सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क है। इस माह के अंत तक कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने की संभावना है। तीसरी लहर आने के पहले 10 साल या इससे कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को कोरोनारोधी टीका लगवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर जिले में सीएचसी स्तर पर 100-100 पीडियाट्रिक बेड के वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। बेहतर प्रबंधन से प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित किया है। 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38 हजार नए केस आए थे।
CM Yogi said parents of children up to 10 years of age will get vaccinated
सीएम योगी ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
आज छह हजार केस आए हैं। 21 दिनों में दो लाख 16 हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। प्रदेश में टेस्ट क्षमता बढ़ाई गई है। पिछले 24 घंटे में तीन लाख सात हजार टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में अभी तक चार करोड़ 65 लाख टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 93 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में 300 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन हैं। कई का निर्माण पूरा भी हो चुका है। जिला चिकित्सालयों में 25 से 30 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू बनाने का काम चल रहा है।

 
CM Yogi said parents of children up to 10 years of age will get vaccinated
सीएम योगी ने जाने मरीजों के हाल - फोटो : amar ujala
इटावा से कानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने केडीए सभागार में समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने कहा कि कोरोना के साथ ही अब ब्लैक फंगस का कहर बढ़ता जा रहा है। इसलिए कानपुर को ब्लैक फंगस के इलाज का केंद्र बनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में ही इसका इलाज होगा। विशेषज्ञ अस्पतालों से टेली परामर्श और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यहां के डॉक्टरों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। यह व्यवस्था जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said parents of children up to 10 years of age will get vaccinated
सैफई मिनी पीजीआई में सीएम योगी - फोटो : amar ujala
दूसरी लहर में दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी होने पर नाराजगी जताई। कहा कि कालाबाजारी करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। पहले एफआईआर होगी, इससे बात न बनी तो इनकी संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा। अफसरों को भी चेतावनी दी कि जिस जिले में ज्यादा कालाबाजारी हुई, वहां के अफसरों पर भी कार्रवाई होगी। कोरोना की दूसरी लहर में कानपुर में हुई बेतहाशा मौतों पर दुख जताया।

 
विज्ञापन
CM Yogi said parents of children up to 10 years of age will get vaccinated
सीएम योगी का कानपुर दौरा - फोटो : amar ujala
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की भूमिका पर सवाल उठाए। कहा कि दूसरी लहर में यहां के डॉक्टरों ने ऐसी कोई मिशाल पेश नहीं की, जिसे नजीर की तरह पेश किया जा सके। सवाल उठाया कि जब अस्पताल की क्षमता 1700 बेड की है, तो 350 बेडों पर कोरोना संक्रमितों का इलाज क्यों किया गया। 1200-1400 बेड किस दिन के लिए बचाकर रखे गए। यदि वे बेड ठीक नहीं थे तो समय रहते उन्हें ठीक क्यों नहीं कराया गया, आखिर ये किसका काम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed