फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi said in Kanpur dehat, bulldozers are being repaired, heat will cool after March 10

कानपुर देहात में बोले सीएम योगी, बुलडोजरों की हो रही मरम्मत, 10 मार्च के बाद शांत होगी गर्मी

Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi said in Kanpur dehat, bulldozers are being repaired, heat will cool after March 10
राजपुर में मंच से लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनसभा के दौरान कहा कि हार से बौखलाई सपा करहल प्रत्याशी पर हमला करा रही है। अभी उन्हें उबलने दीजिए। सभी बुलडोजरों की मरम्मत हो रही है। 10 मार्च के बाद यह गर्मी शांत हो जाएगी।
विज्ञापन

शाम 4:05 बजे यहां पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपने 25 मिनट के संबोधन में कहा कि सपा अभी बिल्कुल नहीं बदली। अभी भी कैराना, रामपुर और मऊ में वही प्रत्याशी है। माफिया सिर चढ़कर बोल रहे हैं। सपा, कांग्रेस और बसपा को हार का डर सता रहा है।
विज्ञापन

इस वजह से केंद्रीय मंत्री और करहल से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल पर हमला करवा रहे हैं। हार से बौखलाए लोग जगह-जगह दुष्प्रचार कर रहे हैं। सीएम ने बिना पार्टी का नाम लिए कहा, धमकाया जा रहा है कि तालिबान शासन ला देंगे, लेकिन यह सपना साकार करने में पूरी जिंदगी खप जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुंडे-माफिया और पेशेवर अपराधी सपा के साथी हैं। जनता सपा को तमंचावादी मानती है। 2017 से पहले सपा के गुर्गे राशन हजम कर जाते थे। अब डबल इंजन की सरकार ने बिना भेदभाव राशन का डबल डोज दिया है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

अगले साल बन जाएगा राम मंदिर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिकंदरा में 2017 में उपचुनाव के समय उन्होंने रामलला आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा बुलंद किया था। अब अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। पीएम ने पांच अगस्त को शिलान्यास भी कर दिया। 2023 में राम मंदिर बन जाएगा। करीब 500 वर्षों की साधना अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed