‘योगी राज’ में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की ये रफ्तार सबको चौंका रही
शहरवासियों की उम्मीद
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब शहरवासियों को उम्मीद बंध गई है कि केंद्र सरकार भी प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी दे सकती है। कानपुर मेट्रो को अब सिर्फ नीति आयोग की मंजूरी मिलनी बाकी है। इसकी मंजूरी के बाद ही केंद्रीय बजट में मेट्रो के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार कानपुर मेट्रो के लिए अपना अंशदान देगा। मेट्रो प्रोजेक्ट में केंद्र और राज्य सरकार समान रूप से चार-चार हजार करोड़ रुपये का अंशदान दे रहे हैं।