फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Orai Yogi will give a gift of Rs 182412 crore to Orai will inaugurate 305 projects today

CM Yogi In Orai: उरई को योगी देंगे 1824.12 करोड़ की सौगात, आज करेंगे 305 परियोजनाओं का लोकार्पण

Thu, 09 Oct 2025 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Oct 2025 10:01 AM IST
सार

Orai News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उरई में 1824.12 करोड़ रुपये की 305 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम दोपहर 2:10 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे और इंदिरा स्टेडियम से जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in Orai Yogi will give a gift of Rs 182412 crore to Orai will inaugurate 305 projects today
CM Yogi In Orai - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपदवासियों को 1824.12 करोड़ रुपये की 305 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 140 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165 का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे। जिले को कई सड़कें, बिजली उपकेंद्र, पीएचसी, कॉलेज व अभिलेखागार मिलेंगे। सीएम योगी दोपहर 2:10 बजे हेलीकाॅप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे।  यहां से वह कार्यक्रम स्थल इंदिरा स्टेडियम जाएंगे। इंदिरा स्टेडियम में चार गेट बनाए गए हैं।

विज्ञापन

मुख्य गेट को वीआईपी बनाया गया है। इसी गेट से सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सीएम एक घंटे दस मिनट तक जनपद में रहेंगे। सीएम के कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन से लेकर इंदिरा स्टेडियम तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।  पुलिस लाइन के हेलीपेड को दुरुस्त किया गया है। पेंटिंग व होर्डिंग लगाईं गईं। पुलिस लाइन से लेकर इंदिरा स्टेडियम तक सड़क को चमकाया गया है। सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया है।

विज्ञापन

यातायात प्रबंधन और बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था
गुरुवार को दुकानों को भी बंद करने के लिए दुकानदारों से कहा गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पुलिस लाइन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हर दो कदम पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर दो एएसपी, 65 इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष तैनात रहेंगे। इनके अलावा 260 सब इंस्पेक्टर, 200 महिला सिपाही, 700 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात की जाएगी। यातायात प्रबंधन और बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था कराई जा रही है।

जिले को यह मिलेगी सौगात
आटा-इटौरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण व सुंदरीकरण आटा से इटौरा मार्ग की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से इससे पैदल निकले वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग का पुनर्निर्माण 20 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

विज्ञापन

कालपी-मदारीपुर मार्ग का सुंदरीकरण व चौड़ीकरण होगा
कालपी के जोल्हूपुर मोड़ से मदारीपुर व औरैया मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग के मरम्मत कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। यह काम 49 करोड़ से होगा। इस मार्ग के बनने से 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा। इसके साथ ही उरई-कोंच -नदीगांव मार्ग का चौड़ीकरण भी होगा।

35 करोड़ से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा
एट-कोटरा मार्ग का होगा चौड़ीकरण एट से कोटरा मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग का 35 करोड़ से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण किया जाएगा। इस मार्ग को बन जाने से 50 हजार की आबादी को लाभ होगा। कुठौंद व कदौरा में 132 केवी उपकेंद्रों की मिलेगी सौगात कुठौंद में 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण लाइनों सहित होगा। इसमें करीब 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कदौरा में 132 केवी उपकेंद्र में करीब 44 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। इसी तरह से महेवा में 400 केवी का उपकेंद्र तैयार किया जाएगा। इसमें 351 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

उरई तहसील परिसर में आवासीय भवनों का होगा शिलान्यास
उरई स्थित तहसील परिसर में 11 करोड़ से आवासीय भवनों को तैयार किया जाएगा। कलक्ट्रेट का अभिलेखागार जर्जर स्थिति में था। कागजात खराब हो रहे थे। 3.38 करोड़ रुपये से इसका पुर्निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे।

कोंच के बालिका कॉलेज का करेंगे लोकार्पण
कोंच में अभी तक बालिका महाविद्यालय नहीं बना था। लोगों की मांग पर इसका निर्माण कराया गया। भवन करीब तीन वर्ष से तैयार खड़ा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री अपने हाथों से इसका लोकार्पण करेंगे। इसके निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed