फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Mahoba inauguration and foundation laying of projects worth 697 crore

CM Yogi In Mahoba: 'बुंदेलखंड की तोप से कांप रहे दुश्मन', योगी बोले- अब माफिया नहीं, विकास का राज; ये भी कहा

Sun, 21 Jun 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 21 Jun 2026 12:29 PM IST
सार

Mahoba News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा में 697.07 करोड़ रुपये की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने गोरखगिरी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

विज्ञापन
CM Yogi in Mahoba inauguration and foundation laying of projects worth 697 crore
महोबा में सीएम योगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बुंदेलखंड के महोबा जिले को 697.07 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले की तस्वीर बदलने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन

भीषण गर्मी और तीखी धूप के बावजूद जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने योगी-मोदी के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महोबा पहुंचने पर मुख्यमंत्री सबसे पहले पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित की जा रही गोरखगिरी पहुंचे। वहां उन्होंने चल रहे विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

गोरखगिरी स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना
इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखगिरी स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बुंदेलखंड के बदलते स्वरूप पर चर्चा की।

विज्ञापन

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
उन्होंने कहा कि आज महोबा समेत पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है। सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। सीएम ने इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

अब माफिया नहीं, महोबा की तोपें बोल रही हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बुंदेलखंड में बनी तोप और मिसाइलें न केवल देश की रक्षा कर रही हैं, बल्कि दुश्मनों को थर-थर कांपने पर मजबूर कर रही है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed