फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi in Kanpur, traffic will be changed from 9 am to 3 pm, diversion will be like this

सीएम योगी आज शहर में: संभलकर निकलें…सुबह नौ से तीन बजे तक बदला रहेगा यातायात, इस तरह रहेगा डायवर्जन

Thu, 29 Aug 2024 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Aug 2024 09:56 AM IST
सार

Kanpur News: मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को लेकर आज यातायात बदला रहेगा। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक डायवर्जन प्रभावी रूप से लागू रहेगा । वहीं, डायवर्जन रूट पर सभी एंट्री पास निरस्त रहेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi in Kanpur, traffic will be changed from 9 am to 3 pm, diversion will be like this
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया गया है। यह व्यवस्था सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान डायवर्जन रूट पर एंट्री पास भी मान्य नहीं होंगे।

विज्ञापन

इस तरह रहेगा डायवर्जन

  • कंपनीबाग से आने वाले वाहन वीआईपी रोड पर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रावतपुर जीटी रोड होते हुए जा सकेंगे।
  • रावतपुर से कंपनीबाग, वीआईपी रोड की तरफ जाने वाले वाहन रावतपुर तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रावतपुर से गोल चौराहा जीटी रोड होकर जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • मर्चेंट चैंबर तिराहा से कोई भी वाहन सिल्वर्टन, लाल इमली की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन ग्रीनपार्क चौराहा से दाहिने मुड़कर एमजी कॉलेज, म्योर मिल तिराहा होकर जा सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मकरावटगंज रोड की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको शनि देव मंदिर ग्वालटोली चौराहा की तरफ जाना है, ये वाहन शनि देव मंदिर से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कर्नलगंज थाना, बकरमंडी ढाल से होते जा सकेंगे।
  • शनि देव मंदिर भैरोघाट, वीआईपी रोड, ग्वालटोली कट की तरफ से आने वाले वाहन ग्वालटोली चौराहा से मछली हाता की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
  • चार्लिस से मेघदूत, बड़ा चौराहा या वीआईपी रोड पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन किला तिराहा झाड़ीबाबा, पनचक्की चौराहा, नरोना चौराहा होते हुए थाना रेलबाजार या घंटाघर की और से जीटी रोड होते हुए जाएंगे।
  • घंटाघर चौराहा से कोई भी वाहन मूलगंज चौराहा या परेड की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन कोपरगंज डिप्टीपड़ाव, जीटी रोड होते हुए जाएंगे।
  • बड़ा चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट परेड की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा से बाएं मुड़कर कोतवाली मूलगंज चौराहा से लाटूस रोड होते हुए जाएंगे।
  • मूलगंज चौराहा से कोई भी वाहन परेड चौराहा अथवा बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन घंटाघर चौराहा अथवा लाटूस रोड होते हुए जा सकेंगे।

यहां नहीं खड़े होंगे वाहन

  • मर्चेंट चैंबर तिराहा से लेकर मेघदूत, मर्चेंट चैबर से लालइमली के बीच कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा।
  • व्यायामशाला, चेतना बड़ा चौराहा से मेस्टन रोड पर कोई भी वाहन नहीं खड़ा होगा।
  • सरसैयाघाट चौराहा से सरसैया घाट की तरफ कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा।

मध्य जोन में यहां होगी पार्किंग व्यवस्था

  • वीआईपी पार्किंग जीआईसी गेट के दाहिने रोड पर।
  • मीडिया पार्किंग जीआईसी ग्राउंड पर।
  • पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पार्किंग लाल इमली का खाली ग्राउंड।
  • कार, मोटरसाइकिल पार्किंग घड़ी तिराहा से ग्वालटोली जाने वाली मार्ग के दोनों तरफ।
  • कार, मोटरसाइकिल पार्किंग लाल इमली का खाली ग्राउंड।
  • कार, मोटरसाइकिल पार्किंग मकरावर्ट अस्पताल का ग्राउंड।
  • कार, मोटरसाइकिल पार्किंग पुलिस रिक्रूट हाॅल।
  • कार, मोटरसाइकिल पार्किंग पीपीएस कॉलेज ग्राउंड।
  • कार, मोटरसाइकिल पार्किंग यतीमखाना से जीआईसी गेट तक रोड के दोनों तरफ।
  • बस पार्किंग रामलीला मैदान परेड, चुन्नीगंज बस स्टेशन, वीरेंद्र स्वरूप पार्क।

पूर्वी जोन पार्किंग व्यवस्था

  • अधिवक्ता एवं उनके मुवक्किल के वाहन जीएनके इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क होंगे।

ये है अपील
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के चलते वीआईपी रोड पर यातायात के दबाव की स्थिति रहेगी। ऐसे में ट्रैफिक विभाग ने लोगों से अपील कि है कि वीआईपी रोड का प्रयोग न कर किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
यातायात हेल्पलाइन नंबर-: 9305104387, 9305104340

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed