फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने कहा सपा-बसपा ने 15 सालों तक डाली डकैती, बोले अब शस्त्रों पर दर्ज होगा चित्रकूट का नाम

Tue, 15 Oct 2019 07:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi arrives to campaign for BJP candidate in Manikpur Assembly by-election
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा के दौरान कांग्रेस समेत सपा बसपा पर तीखे प्रहार किए। यहां तक कह दिया कि भ्रष्टाचार व परिवारवाद तो कांग्रेस के डीएनए में है और कांग्रेस समेत सपा-बसपा की सरकारों ने प्रभु श्रीराम की आध्यात्मिक नगरी को दस्युओं की नगरी के रूप में स्थापित कर दिया था।
CM Yogi arrives to campaign for BJP candidate in Manikpur Assembly by-election
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
अब दस्यु विहीन क्षेत्र होने पर पूरे बुंदेलखंड का तेजी से विकास होगा। अन्ना प्रथा को हर हाल में दूर करेंगे साथ ही किसानों की फसल भी बचाएंगे। गोआश्रय केंद्र व मवेशियों के भोजन पानी में कोई लापरवाही करेगा तो सीधे डीएम व पशु विभाग के अधिकारी निपटेंगे। धर्मनगरी को वायुसेवा से जोड़ेंगे और डिफेंस कॉरिडोर में जब शस्त्र बनेंगे तो उसमें चित्रकूट लिखा होगा।  
 
CM Yogi arrives to campaign for BJP candidate in Manikpur Assembly by-election
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार मऊ क्षेत्र के लालता रोड ददरी ग्राम पंचायत के मैदान में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुरू से ही विपक्षी दलों पर तीखे हमले करने शुरू किए। पहले इस क्षेत्र को दस्युविहीन बनाने का श्रेय लिया फिर कहा कि 15 साल तक सपा बसपा ने इस धर्मनगरी को दस्युओं की नगरी के रूप में इसे प्रसिद्ध कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi arrives to campaign for BJP candidate in Manikpur Assembly by-election
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
अब इस क्षेत्र में कोई डकैती नहीं पडे़गी। सपा-बसपा के लोग पहले यहां सरकारी धन में डकैती डालते थे अब ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। दस्युविहीन क्षेत्र होने से पर्यटन के रूप में भी यह क्षेत्र तेजी से विकसित होगा। डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे से रोजगार का सृजन होगा। इस धर्मनगरी की विरासत को बचाने के लिए अच्छे लोगों को ही आगे आना होगा। डिफेंस कॉरिडोर व एक्सप्रेस वे के बाद यहां से वायु सेवा भी जल्द चालू होगी।
 
विज्ञापन
CM Yogi arrives to campaign for BJP candidate in Manikpur Assembly by-election
चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी ने की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे में ही यहां से दिल्ली लोग पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से पांच घंटे में दिल्ली पहुंचेगे। इससे इस क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 साल तक देश में राज करने वाली कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने कश्मीर के कलंक अनुच्छेछ 370 नहीं हटा रहे थे। सपा-बसपा भी इस पर चुप्पी साधे थी जबकि डा. भीमराव अंबेडकर इस अनुच्छेद को हटाना चाहते थे। इन सबने मिलकर धरती के स्वर्ग को नर्क बना दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed