फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi Angry Over Disorder During Flood Relief Cheque Distribution in Chitrakoot

चित्रकूट: मंच पर अव्यवस्था देख सीएम योगी नाराज, बोले- ये क्या तमाशा बना रखा है...

Sun, 06 Sep 2026 06:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 06 Sep 2026 06:58 PM IST
सार

Chitrakoot News: रामायण मेला में बाढ़ पीड़ितों को चेक वितरण के दौरान मंच पर अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए। लाभार्थियों को मंच पर चढ़ाने को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने मंच से ही कहा, “ये क्या तमाशा बना रखा है।”

विज्ञापन
CM Yogi Angry Over Disorder During Flood Relief Cheque Distribution in Chitrakoot
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्यक्रम में पांच बाढ़ पीड़ितों को चेक दिए जाने थे। लाभार्थियों को मंच पर किस ओर से लाया जाए, इसे लेकर कर्मचारियों को जानकारी नहीं थी। इसी दौरान मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने संभाली स्थिति

मंच पर माहौल बिगड़ता देख प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बीच में आना पड़ा। उन्होंने हाथ के इशारे से मुख्यमंत्री को शांत कराया। इसके बाद अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को मंच के किनारे से लाकर चेक दिलाए। व्यवस्था संभलने के बाद चेक वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Angry Over Disorder During Flood Relief Cheque Distribution in Chitrakoot
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा - फोटो : amar ujala

दो माह पहले दिया था 951 करोड़ का तोहफा

दो माह पूर्व आठ जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 951 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी। तब मंच पर विकास योजनाओं और भविष्य की तस्वीर थी। रविवार को वही मुख्यमंत्री बाढ़ की मार झेल चुके परिवारों के बीच पहुंचे। मंदाकिनी की बाढ़ में घर-गृहस्थी उजड़ने के बाद परेशान लोगों के बीच उन्होंने राहत सामग्री बांटी और उनकी समस्याएं जानीं।

विज्ञापन

आंखों में मानवीय संवेदना साफ दिखी

सीएम विकास के मंच पर नहीं, बाढ़ में सब कुछ गंवा चुके परिवारों के बीच खड़े थे। रामायण प्रेक्षागृह में जब सीएम राहत किट बांट रहे थे तो उनके चेहरे के भाव हर पीड़ित के साथ बदल रहे थे। जैसे-जैसे पीड़ित परिवार सामने आता सीएम की नजरें उसी पर टिक जातीं। राशन की किट देते हुए वह बेहद संजीदा नजरों से परिवारों को देखते, हाल पूछते। प्रशासनिक सख्ती के बीच उनकी आंखों में मानवीय संवेदना साफ दिखी।

किसी बाढ़ पीड़ित को न हो कोई कमी

राहत किट बांटते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी बाढ़ पीड़ित को किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ हर जरूरतमंद तक समय से मदद पहुंचाने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आपदा की घड़ी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत कार्य में जुटे और प्रभावित परिवारों की जरूरतों का ध्यान रखा जाए।

आठ जुलाई को विकास, अब आपदा में सहारा

आठ जुलाई को जब मुख्यमंत्री चित्रकूट पहुंचे थे, तब फोकस सड़क, बिजली और दूसरी विकास परियोजनाओं पर था। दो माह बाद मंदाकिनी की बाढ़ ने जिले के कई इलाकों में हालात बदल दिए तो सरकार की प्राथमिकता राहत और बचाव पर आ गई। मुख्यमंत्री का खुद बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचना प्रशासन के लिए भी स्पष्ट संदेश रहा कि आपदा के समय प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। राहत किट लेते परिवारों के चेहरों पर बाढ़ से हुई परेशानी साफ दिखाई दी, वहीं मुख्यमंत्री उन्हें मदद का भरोसा देते नजर आए। दो माह के अंतराल में एक ही जिले में विकास और आपदा के दो अलग-अलग दृश्य देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed