फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CM Yogi Adityanath will reach Auraiya tomorrow, will stay for one hour and 25 minutes

UP News: कल औरैया पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, एक घंटा 25 मिनट रुकेंगे...देंगे करोड़ों की सौगात

Fri, 27 Oct 2023 07:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Oct 2023 07:17 PM IST
सार

Auraiya News: शुक्रवार शाम आईजी प्रशांत कुमार ने प्रस्तावित रैली स्थल का जायजा लेते हुए एसपी चारू निगम व सीडीओ अनिल कुमार सिंह से जानकारी ली।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will reach Auraiya tomorrow, will stay for one hour and 25 minutes
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल पहुंचेंगे, जिसका प्रोटोकॉल शनिवार को जारी किया गया है। सीएम जिले में एक घंटा 25 मिनट तक रहेंगे। प्रोटोकॉल के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शनिवार सुबह 10.55 पर इंडिया पाइका मैदान में लैंड करेगा। यहां वह महिला सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान 11.10 से लेकर 12.10 बजे तक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 12.20 पर सीएम का हेलीकॉप्टर कानपुर रवाना होगा। शुक्रवार शाम आईजी प्रशांत कुमार ने प्रस्तावित रैली स्थल का जायजा लेते हुए एसपी चारू निगम व सीडीओ अनिल कुमार सिंह से जानकारी ली।
विज्ञापन

238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया जिले में बनकर तैयार लगभग 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 448 करोड़ की 64 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को देर शाम विभिन्न विभागों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बड़ी परियोजना में औरैया-बिधूना मार्ग पर 67.73 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल ओवरब्रिज परियोजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिलान्यास योजना में सबसे बड़ी परियोजना 384 करोड़ की रिजर्व पुलिस लाइन में आवासीय व गैर आवासीय भवनों के निर्माण का कार्य है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो, अंतिम समय तक अन्य कई परियोजना को उद्घाटन एवं लोकार्पण के लिए चयनित और हटाया भी जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रम में बसों आदि से आवागमन करने वाले आसपास के जनपदों एवं जिले भर के लोगों को कोई असुविधा न हो।

इसके लिए जुलाई माह में दिबियापुर के नहर पुल पर लगाए गए हाइटगेज एक दिन के लिए हटा दिए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के बाद 27 अक्तूबर की शाम को हाइट गेज हटाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री हाइट गेज का ऊपरी हिस्सा एक दिन के लिए हटाया जाएगा। सभा के बाद हाइट गेज पूर्ववत लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed