{"_id":"5ccbf943bdec2207532a4b1b","slug":"cm-yogi-adityanath-in-fatehpur-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः फतेहपुर में विपक्ष पर खूब बरसे मुख्यमंत्री योगी, बोले- कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फतेहपुर में विपक्ष पर खूब बरसे मुख्यमंत्री योगी, बोले- कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं
Fri, 03 May 2019 02:40 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर में मुख्यमंत्री योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को एक ओर रख लें और मोदी के 5 साल को दूसरी तरफ तो कांग्रेस कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं है। लोगों ने माना था कि मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस की अराजकता से मुक्ति मिलेगी, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी, जोकि सरकार ने करके दिखाया। शपथ के बाद एक ही बात पीएम मोदी ने कही हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास करेगी हुआ भी ऐसा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : MYogiAdityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ खागा में शुखदेव इंटर कॉलेज परिसर में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही आवाज और यही तमन्ना है कि एक बार फिर मोदी सरकार। कहा कि आवास, रसोई गैस मिलना, शौचालय इतनी ज्यादा संख्या में मिलना सामान्य बात नहीं है। 33 करोड़ लोगों का खाता खोलकर भ्रष्टाचार से मुक्त कराया, यह काम मोदी ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : MYogiAdityanath
सीएम योगी ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों को मिल रहा है। मसूद अजहर वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया। जनता खुद बताए देश और प्रदेश को सुरक्षा कौन देगा। जो आतंकवादी को समर्थन दे रहे हैं या जो उन पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी की वजह हो पाया है। कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है। सीएम ने कहा कि अपराधी जेल में होगा या राम नाम सत्य की यात्रा पर जाएगा। पहले भी कहा था और हो ही रहा है। इसके बाद सीएम योगी ने साध्वी के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जो भी वोट साध्वी को देंगे वह सीधे मोदी को जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : MYogiAdityanath
कहा कि किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा जब तक पूरी खरीद नहीं होगी, क्रय केंद्र बंद नहीं होंगे। कहा कि लोगों ने पशु सड़क पर छोड़े तो गोशाला खुलवा दी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि गोवंश गोशाला में ही रहेंगे। किसान की फसल का कोई नुकसान नहीं होगा। गोमाता को कसाइयों के हवाले नहीं जाने देंगे,चाहे जो भी हो जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : MYogiAdityanath
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से बसपा ने गठबंधन कर लिया। कब से अखिलेश आंबेडकरवादी हो गए। अपने शासनकाल में मूर्तियां तोड़वाई, अपमानित किया। सत्ता पाने की चाह में मायावती सब भूल गईं।