फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नमरा की हत्या-शहवान की खुदकुशी में आया एक नया मोड़, कलह की वजह कहीं ये तो न थी!

Fri, 03 May 2019 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Coaching instructor shahwan suicide and his wife namra murder case
नमरा और शहवान (फाइल फोटो)
हत्याकांड से एक दिन पहले सुबह से ही नमरा का मोबाइल स्विट ऑफ था। नमरा के मोबाइल की सीडीआर से इसका खुलासा हुआ है। ये तथ्य सामने आने के बाद पुलिस सीडीआर की गंभीरता से पड़ताल शुरू कर यह पता करने की जद्दोजहद में जुटी है कि आखिर नमरा का फोन क्यों बंद था। यह सवाल सुलझाना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है।


आगे की स्लाइड में पढ़िए- 
  1. मोबाइल बंद होने से हत्या तक के समय में नमरा कहां थी
  2. पहली पत्नी समराना को भी वह भूल नहीं पा रहा था
  3. नमरा की अजीबोगरीब हरकतों से वह परेशान था
  4. नमरा चाहती थी कि वह सिर्फ उसी से बात करे
  5. उनसे बताया था कि वह नमरा से बहुत परेशान है
  6. मेरे 20 करोड़ दे दो संबंध खत्म कर लूंगी
  7. कर्ज कहीं परिवार के लिए न बन जाए मर्ज
Kanpur Coaching instructor shahwan suicide and his wife namra murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
सीओ अजय कुमार के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह 10 बजे ही नमरा का मोबाइल बंद हो गया था। इसके पहले नमरा ने चार नंबरों पर बातचीत की थी। इनमें दो नंबरों पर बात थोड़ी लंबी चली है। पुलिस ने इन चारों नंबरों को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही सभी से पुलिस पूछताछ करेगी। सीओ का कहना है कि नमरा की हत्या 29 की रात को हुई। अब सवाल उठता है कि मोबाइल बंद होने से हत्या तक के समय में नमरा कहां थी, क्या कर रही थी। पुलिस अब ये भी आशंका जता रही है कि कहीं शहवान ने उसे बंधक तो नहीं बनाया था।

 
Kanpur Coaching instructor shahwan suicide and his wife namra murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
सोमवार शाम सात से आठ बजे के बीच शहवान ने अपने बेटे अयान और बेटी अंसरा से फोन पर बात की थी। इसके बाद वह 8:45 बजे फ्लैट पर पहुंचा था। तब से मंगलवार तड़के 3:45 तक शहवान ने किसी से भी बातचीत नहीं की। आखिरी कॉल इस समय पर शहवान ने हत्या करने के बाद पुलिस को की थी। ऐसे में पुलिस का कहना है कि बच्चों से ही आखिरी बार शहवान ने बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Coaching instructor shahwan suicide and his wife namra murder case
ये फोटो नमरा और शहवान के कमरे की है जो बता रही है दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते थे
कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान का अपने बच्चों से लगाव बढ़ रहा था और पहली पत्नी समराना को भी वह भूल नहीं पा रहा था। नमरा की अजीबोगरीब हरकतों से वह परेशान था। इन कारणों से पारिवारिक कलह इतनी बढ़ गई थी कि शहवान ने नमरा की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस की जांच में भी पारिवारिक कलह की वजह इन्हीं परिस्थितियों को बताया गया है।

 
विज्ञापन
Kanpur Coaching instructor shahwan suicide and his wife namra murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पहली पत्नी समराना के मुताबिक नमरा से शादी के एक ही महीने बाद शहवान ने बेटे अयान को अपनी मां के पास भेज दिया था। नमरा उसको अपने साथ रखने को तैयार नहीं थी। इसका जिक्र उसने समराना से भी किया था। शहवान जब भी बेटे अयान व बेटी अंसरा से बात करते थे तो नमरा इसका विरोध करती थी। झगड़े की मुख्य वजह यही थी। दरअसल, नमरा चाहती थी कि वह सिर्फ उसी से बात करे। समराना और बच्चों से कोई मतलब न रखे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed