फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi adityanath in fatehpur

फतेहपुर दौरे पर सीएम: गिनाई सरकार की उपलब्धियां, जनता से किए ये वादे

Sat, 15 Sep 2018 05:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath in fatehpur
फतेहपुर में सीएम योगी

सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज फतेहपुर दौरे पर हैं। शनिवार को सीएम फतेहपुर जिले के हसनापुर सानी गांव में स्वच्छता का जायजा लेने पहुंचे। यहां स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में पीएम मोदी के संग वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया कि आज से 4 साल पहले यूपी के लिए गांवों में स्वच्छता एक सपना था, अधिकांश गांव गंदे थे।

विज्ञापन


जब से यह मिशन शुरू हुआ है तब से 25 लाख शौचालय गांवों में बने हैं। उस समय 23 प्रतिशत कवरेज था और 2017 में इसे जन आंदोलन बनाया गया। प्रदेश में 56 हजार स्वच्छाग्री तैनात किए गए और सफाई कर्मचारियों को तैयार किया। इसके साथ ही दो लाख बीस हजार राजमिस्त्रियों को तैयार किया।

विज्ञापन

cm yogi adityanath in fatehpur
सीएम ने पीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की
प्रदेश में एक करोड़ छत्तीस लाख घरों का निर्माण करवाया गया, जहां शौचालय की सुविधा है। हम एक साल में प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर देंगे। सीएम ने कहा कि छोटे परिवारों के लिए कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। दो अक्टूबर 2019 तक यूपी में कोई ऐसा घर नहीं होगा जिसके परिवार में शौचालय नहीं हो। यहां बारिश के दौरान पहले बीमारियां फैल जाती थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।

सेहतमंद गांवों का निर्माण हो रहा है। सीएम ने पीएम से कहा कि मैं सम्मान के साथ बता सकता हूं कि अब बीमारियों के आंकड़े 50 फीसद तक कम हो गए हैं। स्वच्छता का संबंध हमारी सेहत से जुड़ा है और हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यूपी जल्दी ही निर्मल होगा।

cm yogi adityanath in fatehpur
फतेहपुर में सीएम योगी
हसनापुर गांव देखकर लग रहा है जैसे कोई उत्सव हो। उनके आगमन को लेकर यहां हसनापुर गांव समेत आस-पास के मजरों में आज से ही उत्सव जैसा माहौल बन गया है। कमिश्नर आशीष गोयल और आइजी मोहित अग्रवाल की अगुवाई में कल के बाद आज भी व्यवस्थाओं की जांच भी हुई। पांच दिन की मेहनत का ही नतीजा है कि गांव शहर की तरह चमकने लगा है।

गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पर्व जैसी खुशियां है। इस गांव के जो परिवार शहर या दूसरे शहरों में नौकरी पेशा करते है वह छुट्टी पर घर आ गए हैं, जबकि हर घर में बांदा, हमीरपुर, रायबरेली, लखनऊ, इलाहाबाद जैसे जनपदों से रिश्तेदार आ गए है। मकसद सिर्फ एक है कि यूपी सीएम को नजदीक देखना है और सुनना है।

योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर गांव की बिजली व्यवस्था ठीक करने को तीन ट्रांसफार्मर एवं 49 खंभे लगाते हुए विभाग ने साढ़े तीन किमी की नई लाइन बिछा दी है। अब गांव दूधिया रोशनी से जगमग हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में स्वच्छा ग्राही, स्वच्छता अभियान के लाभार्थियों को भी यहां बुलाया गया है। इन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए रोडवेज ने अलग-अलग 20 बसें लगाई है। यहां पर दिव्यांग जन विकास अधिकारी ने यहां सीएम के हाथों दस लाभार्थियों को ट्राई साइकिल व दिव्यांगता सहायक उपकरण दिलाने की तैयारी की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed