फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi adityanath asked ssp sonia singh whats the matter of girl of govind nagar

CM योगी ने पूछा, गोविंद नगर की लड़की का क्या मामला है

Fri, 07 Jul 2017 12:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Jul 2017 12:44 PM IST
सार

- वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसएसपी से किया सवाल

विज्ञापन
cm yogi adityanath asked ssp sonia singh whats the matter of girl of govind nagar
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंदनर की लड़की का मामला ऐसा सुर्खियों में छाया कि बात सीएम योगी तक जा पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खुद एसएसपी सोनिया सिंह से पूछा कि ये गोविंद नगर की लड़की का क्या मामला है? 

विज्ञापन


 

cm yogi adityanath asked ssp sonia singh whats the matter of girl of govind nagar
सोनिया सिंह (फाइल फोटो)
एसएसपी ने कहा कि सर, लड़की के अपहरण की शिकायत है। प्रथम दृष्ट्या जांच में निकला है कि वह लड़की बालिग है। वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई है। दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अफसरों से एकीकृत समन्वित शिकायत प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने 14 जिलों के डीएम और एसएसपी से सीधे शिकायतों के निस्तारण पर बातचीत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

cm yogi adityanath asked ssp sonia singh whats the matter of girl of govind nagar
सोनिया सिंह (फाइल फोटो)
कानपुर का नंबर आते ही उन्होंने एसएसपी से सवाल शुरू कर दिए। आईजीआरएस में कानपुर पुलिस की चार शिकायतों की पेंडेंसी थी। इस पर उन्होंने बारी-बारी से चारों शिकायतों के निस्तारण का अपडेट लिया। जमीन खरीदने के एक मामले पर एसएसपी से पूछा कि पीड़ित को पैसा क्यों नहीं दिया जा रहा? इस पर एसएसपी ने कहा कि सात साल पहले जमीन की खरीद-फरोख्त हुई थी। उस समय भुगतान कर दिया गया था।

 
विज्ञापन

cm yogi adityanath asked ssp sonia singh whats the matter of girl of govind nagar
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
अब शिकायतकर्ता जमीन का कम पैसा देने का आरोप लगाकर अतिरिक्त भुगतान मांग रहा है। सर, अब सात साल बाद अतिरिक्त पैसा कैसे दिलवाया जा सकता है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी ढंग से करने का आदेश दिया है। यह भी कहा कि तय समय में शिकायतों का निस्तारण किया जाए। समय से शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कानपुर की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed