फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi action about death of cows in goshala

गायों की मौत पर सीएम योगी का ‘तगड़ा एक्शन’

Thu, 13 Apr 2017 10:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
cm yogi action about death of cows in goshala
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर स्थ‍ित गोशाला सोसाइटी की ओर से गायों की देखभाल में घोर लापरवाही म‌िलने पर सीएम योगी ने कड़ा रुख अख्त‌ियार क‌िया है। गायों की खराब हालत पर सीएम योगी ने रिपोर्ट मांगी है। प‌िछले द‌िनों सोसाइटी में कई गायों की भूख से मौत हो चुकी है। कानपुर गोशाला सोसाइटी की ओर से तीन गौशालाएं चलती हैं।
विज्ञापन


पहली गौशाला कानपुर के भौंती में है। दूसरी बुंदेलखंड के कालपी और तीसरी कानपुर के महाराजपुर इलाके में है। सिक्किम के मत्स्य विभाग के मंत्री एसडी सुब्दी सोमवार को कानपुर के भौंती गोशाला पहुंचे थे। गोशाला में गायों की दयनीय स्थिति देख काफी दु:खी हो गए और बोले कि मैंने सुना था कानपुर गोशाला सोसाइटी की गोशालाएं में गायों की बहुत अच्छी तरह से देखभाल होती है, लेकिन हकीकत देखकर हैरान हूं। इन गायों को पर्याप्त भोजन तक नहीं मिलता है। इस कारण बड़ी संख्या में गायों की मौत हो रही हैं। बोले थे क‌ि नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है, चूंकि मुझे गायों से काफी प्रेम है। इसलिए मैं गोशाला देखने आया था। उधर, मंत्री के सामने सोसाइटी के दोनों गुट आपस में भिड़ गए। यह देखकर मंत्री वापस हो गए। इसकी श‌िकायत सीएम तक पहुंच गई ज‌िसके बाद सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गायों की मौत पर जांच ब‌िठाल दी है। अब गायों मौत क्यों हुई, कैसे हुई कब से वहां रह रही थीं इन सबका ह‌िसाब गोशाला सोसाइटी को देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed