फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CM's advisor got angry after seeing the dirt, called the EO at the intersection and reprimanded him

Banda: गंदगी देख भड़के सीएम के सलाहकार, चौराहे पर ईओ को बुलाकर लगाई फटकार

Sun, 24 Nov 2024 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Nov 2024 11:27 PM IST
सार

Banda News: चित्रकूट से दर्शन कर लखनऊ जा रहे सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बबेरू कस्बे में अपनी कार रुकवाई। गंदगी देख चौराहे पर ईओ को बुलाकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
CM's advisor got angry after seeing the dirt, called the EO at the intersection and reprimanded him
बबेरू मुख्य चौराहे पर सफाई व्यवस्था पर रोष जाहिर करते सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट से दर्शन कर रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी लखनऊ जा रहे थे। बबेरू कस्बे में उनकी कार पहुंची तो उनकी नजर सड़क किनारे की चोक नालियों और गंदगी के ढेर पर पड़ गई। उन्होंने कार मुख्य चौराहे पर रुकवा दी। ईओ को मौके पर बुलवाया और कड़ी फटकार लगाई। 10 दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत ईओ ब्रजकिशोर सिंह से कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत से चुनौती मिल रही है। चारों ओर गंदगी है। नालियां चोक हैं और गंदा पानी इधर-उधर बह रहा है। ईओ को ले जाकर चोक नालियां दिखाई। चेतावनी दी कि 10 दिन के अंदर नालियों की सफाई कराने के साथ ही कस्बे की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। लगभग 20 मिनट वह पर रुके रहे। नगर पंचायत के बड़े बाबू दिनेश सिंह, मुकेश और अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed